एक्सप्लोरर

BPSC-3 सप्लीमेंट्री रिजल्ट पर शिक्षा मंत्री ने पल्ला झाड़ा, कहा- बीपीएससी ही निर्णय लेगा

Sunil Kumar: इससे पहले शिक्षा मंत्री ने कहा था कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. जब अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले समय बताइए कब जारी करेंगे तो उन्होंने कहा कि 28 मार्च को विभाग से लेटर निकाल दिया जाएगा.

BPSC 3 Supplementary Result: बीपीएससी के जरिए शिक्षक भर्ती TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने के मामले पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बुधवार एक बार फिर पल्ला झाड़ते नजर आए, जब पत्रकारों ने उनसे सप्लीमेंट्री एग्जाम रिजल्ट जारी करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारे विभाग ने बीपीएससी को रेफर कर दिया है. अब बिहार लोक सेवा आयोग ही तय करेगा कि इन लोगों का रिजल्ट जारी होगा या नहीं होगा.

इंटरमीडिएट के रिजल्ट पर क्या बोले 

इसके बाद तुरंत बात को बदलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट सबसे पहले निकला. पोशाक योजना अगले दो महीने में डीबीटी के माध्यम से दे देंगे. स्कूल में नया सेशन शुरू हो रहा है. क्लास वन टू क्लास 8 टेक्स बुक 80% सप्लाई हो चुकी है और 8 से 10 दिनों में बाकी सप्लाई हो जाएगी.

बता दें कि 26 मार्च को काफी संख्या में टीआरई 3 सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार करें. अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आवास का घेराव किया था और सुनील कुमार के निकलने पर उन्हें करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक पैदल खदेड़ दिया था. उनकी गाड़ी के आगे आ गए थे.

इसके बाद अभ्यर्थी जिद्द पर अड़े थे तो उन्होंने कहा था कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. जब अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले समय बताइए कब जारी करेंगे तो उन्होंने कहा कि 28 मार्च को विभाग से लेटर निकाल दिया जाएगा. हालांकि अब तक लेटर नहीं निकला है और अब विभाग ने पल्ला झड़ते हुए बीपीएससी के हवाले कर दिया है.

बिहार में शिक्षा व्यवस्था के सुधार को लेकर उन्होंने कहा कि किस विद्यालय में कौन समस्या का आधारभूत संरचना है. पेयजल, शौचालय की उसको प्रायोरिटी पर हम लोग करेंगे. इसके लिए हम लोगों ने जिलों में नोडल ऑफिसर भी प्रतिनियुक्ति किए हैं. उन्होंने कहा कि साथ जनप्रतिनिधि विधायक को और विधान परिषदों से भी 10, 10 प्राइमरी और सेकेंडरी की लिस्ट मिली है. अब तक 500 से अधिक विद्यालयों का काम हो चुका है. इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी काम सब लोग इस वित्तीय वर्ष में पूरा कर लेंगे.

सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज बनाने की घोषणा

शिक्षा मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस बार बजट में सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज बनाने की घोषणा की गई है. उस पर काम हम लोग शुरू करने जा रहे हैं. कुछ समस्या आ रही है, जो बहुत जल्द दूर हो जाएगी और चरणबद्ध तरीके से इस पर काम करेंगे. कल दो से ढाई सौ डिग्री कॉलेज बनाने हैं तो उसमें थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन चरणबद्ध तरीके से काम शुरू होने से जल्द ही पूरा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: पूर्णिया में लेडी टीचर पर अंधाधुंध फायरिंग, हालत नाजुक

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget