एक्सप्लोरर

Chandrashekhar U-Turn: लाइन पर आए बड़बोले शिक्षा मंत्री, चंद्रशेखर ने लिया यू-टर्न, कहा- 'मैं श्रीराम का भक्त'

Education Minister Chandrashekhar Statement: शिक्षा मंत्री मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विधायक ने फतेह बहादुर सिंह सावित्री बाई फूले की बातों को दुहराया था.

पटना: बिहार के बड़बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) ने मंगलवार (09 जनवरी) की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवादित बयानों पर सफाई दी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह शबरी के जूठे बेर खाने वाले प्रभु श्री राम के भक्त हैं. उनके बयान को तोड़-मरोड़कर चलाया गया है. 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन अखबारों ने मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है उनके खिलाफ मैं निश्चित तौर पर मुकदमा करूंगा. मेरी भावना को आहत किया गया है. मैं अपमानित हुआ हूं. अपने बयान पर पत्रकारों से कहा कि आप लोगों को भ्रम है? विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो आदमी मंदिर में प्रभु को घुसाने लगे हैं. 

सावित्री बाई फुले की बातों को दुहाराय था

पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने मंदिर को लेकर कोई बयान नहीं दिया. उनकी पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने सावित्री बाई फूले की बातों को दुहराया था कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता होता है, स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता दिखाता है. चंद्रशेखर ने कहा कि मैंने तो सिर्फ इतना कहा था कि विधायक फतेह बहादुर सिंह की बातों का मैं समर्थन करता हूं. उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर चला दिया गया.

केंद्र सरकार पर बरसे शिक्षा मंत्री

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री केंद्र सरकार पर बरसे. राम मंदिर को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सबको इंतजार था मैं भी मानता हूं. लेकिन रोजगार कहां है? अभी तक 20 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना चाहिए था. किसानों की आय को 2022 तक दोगुनी करनी थी. लागत दोगुनी हो गई मगर आमदनी दोगुनी कहां गई? बेरोजगारों के हित में केंद्र सरकार ने कौन सा कदम उठाया? सत्ता प्राप्ति के समय एक सिलेंडर की कीमत 400 के करीब थी. अब तो 200 रुपया घटने के बाद भी 1000 रुपये प्रति सिलेंडर है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: '...नहीं तो नुकसान हो सकता है', इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर विजय चौधरी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget