एक्सप्लोरर

Chandrashekhar Statement: 'नई बात है? ऐसी घटना होती रहती है', जमुई में शहीद हुए दारोगा पर बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर

Bihar Education Minister: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हाजीपुर के भगवानपुर चौक पहुंचे थे. इसका नाम बदलकर अब तेजस्वी प्रसाद यादव चौक रख दिया गया है. यहीं उन्होंने बयान दिया.

हाजीपुर: बिहार के जमुई में मंगलवार (14 नवंबर) की सुबह एक दारोगा प्रभात रंजन की बालू माफिया ने कुचलकर जान ले ली. इस घटना में होमगार्ड का एक जवान घायल है. उसका इलाज चल रहा है. इस पूरे मामले में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) का अजीबो-गरीब बयान सामने आया है. पत्रकारों के सवालों के जवाब में मंत्री चंद्रशेखर ने हाजीपुर में कहा कि क्या यह नई घटना है? पहली घटना है? इससे पहले नहीं हुई है? उत्तर प्रदेश में नहीं होती है? मध्य प्रदेश में नहीं होती है?

चंद्रशेखर ने कहा कि इस तरीके की घटना होती रहती है. अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है. अपराधी कितनी देर बचते हैं? 24 घंटा नहीं 48 घंटे में अपराधी जेल में होते हैं. शहीद दारोगा प्रभात रंजन वैशाली जिले के रहने वाले थे. इस पर मंत्री ने कहा कि वो वैशाली के ही लाल नहीं बिहार और देश के लाल थे. हालांकि अपराध है और जो घटना हुई है वह कोई नई बात नहीं है.

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हाजीपुर के भगवानपुर चौक पहुंचे थे. इसका नाम बदलकर अब तेजस्वी प्रसाद यादव चौक रख दिया गया है. आरजेडी के समर्थकों ने मंत्री के पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया. इसके बाद आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव से मुलाकात की. इसी दौरान मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर ने इस तरह का बयान दिया है.

वैशाली के भगवानपुर खजूरी के रहने वाले थे प्रभात रंजन

बता दें कि शहीद दारोगा प्रभात रंजन 2018 बैच के थे. वह वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के भगवानपुर खजूरी निवासी शिव नारायण शाह के पुत्र थे. वर्तमान में जमुई जिले में अवर निरीक्षक के पद पर गरही थाने में तैनात थे. बालू माफिया और ट्रैक्टर चालक ने सुबह-सुबह पुलिस गश्ती के दौरान कुचल दिया. मृतक पुलिस अधिकारी प्रभात रंजन का पूरा परिवार दिल्ली में है. खबर मिलने के बाद वे लोग दिल्ली से बिहार लौट रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Jamui News: बिहार में बालू माफिया की दबंगई! जमुई में SI को कुचलकर मार डाला, एक होमगार्ड का जवान जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget