एक्सप्लोरर

Gaya News: 'यहां कमरे और छात्र से ज्यादा तो शौचालय हैं', निरीक्षण में केके पाठक ने प्रिंसिपल की लगाई क्लास

KK Pathak: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को गया पहुंचे थे. प्रिंसिपल से केके पाठक ने कहा कि कम से कम एक दिन भी पढ़ा दिया कीजिए.

गया: बिहार में शिक्षा व्यवस्था की सेहत सुधारने के लिए विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) जोरशोर से लगे हैं. शुक्रवार (03 नवंबर) को केके पाठक अचानक गया जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पहुंच गए. इस दौरान गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, आरडीडी और जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. केके पाठक ने सबसे पहले क्लास रूम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डायट के प्रिंसिपल की जमकर क्लास लगाई.

डायट परिसर में अनगिनत शौचालय देख केके पाठक पूछ बैठे यहां कमरे और छात्र से ज्यादा तो शौचालय बने हैं. इस पर बताया कि पितृपक्ष मेले के दौरान तीर्थयात्रियों को ठहरने की यहां व्यवस्था की गई थी. उसी दौरान शौचालय का निर्माण कराया गया था. इस पर उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला कब का खत्म हो चुका है. इतने शौचालय को यहां से हटवाइए.

'जब हम रिटायर्ड हो जाएंगे न तब आप डायरेक्टर बनना'

स्कूल भवन के पीछे नालियों के ऊपर उगे झाड़ियों की ओर आगे गए उसके बाद डायट के प्रिंसिपल को बुलाया. कहा कि अंदर आइए इसे साफ करवाइए, इससे कितने मच्छर आते होंगे. केके पाठक ने कहा कि जब हम रिटायर्ड हो जाएंगे न तब आप डायरेक्टर बनना. डायट में छात्रों के लिए बने कंप्यूटर लैब कक्ष पहुंचे. खाली पड़े लैब को देख प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार शुक्ला को फटकार लगाई.

'बच्चों को कंप्यूटर पर नाम लिखना सिखा दीजिए...'

केके पाठक ने पूछा कि बच्चे कहां हैं? कब आते हैं? बच्चे साल में एक बार पढ़ने आते हैं क्या? आज किस लिए छुट्टी है? यह भी पूछ दिया कि रजिस्टर या कंप्यूटर लैब में पढ़ते हुए की तस्वीर है तो दिखाओ? सभी 40 के 40 कंप्यूटर खाली पड़े हैं. प्रिंसिपल से केके पाठक ने कहा कि कम से कम एक दिन भी पढ़ा दिया कीजिए. बच्चों को कंप्यूटर पर नाम लिखना ही सिखा दीजिए.

यह भी पढ़ें- Bihar: प्रशांत किशोर ने समझाया चट-पट और झट का 'मतलब', कहा- 'ये सब कुछ तेजस्वी यादव ने अपने जीवन में पाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget