एक्सप्लोरर

क्या पिता लालू यादव की वजह से मुख्यमंत्री नहीं बन पा रहे तेजस्वी? इस बड़े नेता ने किए चौंकाने वाले दावे

LaluTejaswi News: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू की पार्टी आरजेडी के नेता सनातन धर्म को भूलकर अब दूसरे धर्म के ठेकेदार बन गए हैं. उन्होंने कहा कि लालू ने बिहारी शब्द को गाली बना दिया.

Vijay Kumar Singa on Lalu and Tejashwi: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष लालू यादव कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे. इसमें सबसे बड़े बाधक लालू यादव खुद हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लालू यादव के पाप के कारण उनके परिवार के लोग राजनीति में कभी सम्मान नहीं प्राप्त कर पाएंगे.

लालू ने बिहारी शब्द को बना दिया गाली- विजय

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारी शब्द को गाली बनाने में अगर कोई खलनायक की भूमिका निभाया है, तो वे लालू यादव हैं. उनका हर व्यवहार और उनके परिवार का हर कार्य, बिहारी को कहीं न कहीं लज्जित करता है. ऐसी मानसिकता के लोग बिहारी को गौरवान्वित और सम्मानित होने नहीं देना चाहते हैं. इससे मुक्ति की जरूरत है. यही सही समय है.

दूसरे धर्म के ठेकेदार बन चुके हैं RJD के लोग- विजय

उप मुख्यमंत्री सिन्हा ने बिहार में इफ्तार पार्टी के नाम पर हो रही राजनीति को लेकर कहा कि राजद के लोग सनातन संस्कृति से दूर जा चुके हैं और दूसरे धर्म के ठेकेदार बन चुके हैं. जो व्यक्ति धर्म को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है, उस पर क्या बोलना. धर्म तो सबका है. धर्म पर सबका अधिकार है. लेकिन, एक व्यक्ति धर्म के नाम पर अपनी मानसिकता को झलकाता है, तो जवाब वही देगा.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया. इसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की.

यह भी पढ़ें-

बिहार: कब्रिस्तान के मुद्दे पर सदन में छिड़ी बहस, सवाल उठा तो गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बोले- 'DM-SP को…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget