एक्सप्लोरर

बिहार: कब्रिस्तान के मुद्दे पर सदन में छिड़ी बहस, सवाल उठा तो गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बोले- 'DM-SP को…'

Bihar News: सदन में विपक्षी विधायकों ने कहा कि सरकार कब्रिस्तानों की घेराबंदी के लिए समय-सीमा निर्धारित करे. नए कब्रिस्तानों को सूचीबद्ध करने के लिए सरकार सर्वे कब करेगी, यह जानकारी दे.

Bihar Assembly Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार (24 मार्च, 2025) को कब्रिस्तान का मुद्दा भी उठा. विपक्षी विधायकों की ओर से कब्रिस्तान की घेराबंदी के विषय पर सरकार से सवाल किया गया. कहा गया कि सरकार कब्रिस्तानों की घेराबंदी के लिए समय-सीमा निर्धारित करे. नए कब्रिस्तानों को सूचीबद्ध करने के लिए सरकार सर्वे कब करेगी, यह जानकारी दे.

विपक्ष ने सवाल पर गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (जेडीयू) ने जवाब दिया. बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिलों के डीएम-एसपी को मामले को देखने के लिए निर्देश दिया गया है. हालांकि बिजेंद्र यादव के जवाब से विपक्ष के विधायक संतुष्ट नहीं हुए. इस पर विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि ये तो रटा-रटाया जवाब है. 

सरकार के जवाब से नाखुश विधायक करने लगे नारेबाजी

जवाब के बाद महागठबंधन के विधायक वेल में पहुंच गए. सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने विपक्षी विधायकों के विरोध पर कहा कि सदन को नहीं चलने देना चाहते हैं क्या? स्पीकर के कहने पर महागठबंधन के विधायक अपनी-अपनी सीटों पर जाकर बैठे. महागठबंधन विधायकों ने ठोस आश्वासन और कदम जल्द उठाने की मांग की. इसके बाद जाकर वे शांत हुए. बता दें कि बजट सत्र में पहले भी कब्रिस्तान की घेराबंदी पर हंगामा कर चुका है.

पहले भी हो चुका है इस मुद्दे पर हंगामा

बता दें कि कब्रिस्तान का मुद्दा सदन में आज कोई पहली बार नहीं उठा है. अभी कुछ दिनों पहले भी सदन में आरजेडी के विधायक कुमार सर्वजीत ने सवाल उठाया था. जवाब में मंत्री बिजेंद्र यादव ने कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर प्राथमिकता बताई थी. हालांकि उस वक्त भी जवाब जो आया था तो विपक्षी सदस्यों ने यह कहा था कि सरकार का रटा-रटाया जवाब होता है. हंगामे के बाद विपक्षी विधायक सदन से वॉकआउट कर गए थे.

यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी यादव कभी CM नहीं बन पाएंगे', BJP के इस कद्दावर नेता ने कर दिया बड़ा दावा, कारण भी बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget