एक्सप्लोरर

बिहार: मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक में झड़प, एक की मौत कई घायल

प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प, कई राउंड गोलियां चली जिसमें एक की मौत और लगभग आधा दर्जन लोग घायल, कोतवाली प्रभारी समेत तीन जवान भी घायल.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प इतनी बढ़ गई कि इस दौरान कई राउंड गोलियां चली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए. वहीं इस घटना में कोतवाली प्रभारी समेत तीन जवान भी घायल हो गए.

दरअसल मुंगेर जिला में प्रथम चरण में ही तीनों विधानसभा क्षेत्र जमालपुर, तारापुर और मुंगेर में मतदान होना है. इसको लेकर प्रशासन प्रतिमा विसर्जन जल्द करवाना चाह रही थी. इस दौरान शादीपुर की प्रतिमा विसर्जन के लिए धीमें रफ्तार से बढ़ रहे मजमें को दीनदयाल चौक के पास पूजा समिति से आगे बढ़ाने जब प्रसासन ने जोर दिया तो पब्लिक विरोध करने लगी. इसी दौरान स्थिति उग्र हो गई, और स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज शुरु कर दी और पब्लिक ने पथराव. इस दौरान स्थिति इतनी उग्र हो गई कि गोलियां चलने लगी, इस गोलीबारी में कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहा पट्टी निवासी 22 वर्षीय अनुराग कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इस गोलीबारी में 7 और लोग घायल हैं, जिसमें एक की गंबीर स्तिति देखते हुए उसे इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है, अन्य 6 का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट निरंजन के अनुसार सभी गोली लगे घायलों का एक्सरे किया जाएगा अगर इन्हे भी डीप में गोली लगी होगी तो रेफर किया जाएगा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गोलीबारी करने का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे लेकिन पुलिस जल्दबाजी में करने को कह रही थी, नहीं करने पर हम लोगों के साथ मारपीट और गोलीबारी की गई जिसमें एक की मौत हो गई

पुलिस का बयान

घटना के बाद मुंगेर की एसपी लिपि सिंह ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान शरारती तत्व के द्वारा हंगामा किया गया है. गोलीबारी भी शरारती तत्वों ने हीम की है. इसमें एक की मौत हुई है कई अन्य घायल हैं. एसपी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी भी घायल है तथा पुलिस के भी तीन जवान घायल हुए हैं, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है.

इस घटना के बाद मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन पुलिस प्रशासन द्वारा ही करवाया जा रहा है, देर रात से सुबह तक प्रशासन द्वारा प्रतिमा को विसर्जन के लिए सोझी घाट गंगा किनारे पहुंचाया जा रहा है. बताते चलें कि मुंगेर में 28 तारीख को यानी कल चुनाव होना है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget