एक्सप्लोरर

बिहार: शीतलहर को लेकर डीएम ने घोषित किया हाई अलर्ट, व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि प्रभारी अधीक्षक, सदर अस्पताल, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत शीतलहर या ठंढ से बचाव और इसके लक्षण से सभी अवगत कराएं.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में शीतलहर के प्रकोप को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस संबंध में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि प्रभारी अधीक्षक, सदर अस्पताल, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत शीतलहर या ठंढ से बचाव और इसके लक्षण से सभी अवगत कराएं. साथ ही शीतलहर या ठंढ लगने पर व्यक्ति के लक्षण उत्पन्न और शीतलहर या ठंढ से बचाव के लिए उपाय का व्यपक प्रचार करें.

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की, कि शीतलहर या ठंढ से बचाव के लिए जब तक बाहर जाने की जरूरत न हो यथासम्भव घर में ही रहने का प्रयास करें. यदि घर से बाहर जाना आवश्यक हो तो समुचित उनी और गर्म कपड़े पहन कर ही निकलें. समाचार पत्र, रेडियों, टेलीविजन से मौसम के संबंध में दी जाने वाली जानकारी पर ध्यान दें. बन्द कमरों में जलती हुई लालटेन, दीया और कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते समय धुंऐं के निकास का उचित प्रबंध करें.

जिलाधिकारी ने कहा, " प्रयोग के बाद इन्हें अच्छी तरह से बुझा दें. हीटर, ब्लोअर इत्यादि का प्रयोग करने के बाद स्विच ऑफ करना न भूलें अन्यथा यह जानलेवा हो सकता है. ठंढ के मौसम में श्वस्न संबंधी बीमारी बढ़ने की संभावना बनी रहती है, कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर श्वस्न संबंधी कोई भी लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क करें.

दमा, हृदय रोग, रक्त चाप, एलर्जी इत्यादि से ग्रसित मरीज आवश्यक सावधानी अपनाये, किसी भी तरह समस्या होन पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से अवश्य सम्पर्क करें. विशेष परिस्थिति में नजदीकी सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लें अथवा रोगी वाहन एम्बुलेन्स की सहायता लेने हेतु दूरभाष संख्या 102 पर सम्पर्क करें तथा मास्क का अवश्यक रूप से उपयोग करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget