एक्सप्लोरर

बिहार: DJ पर बैन, ताजिया जुलूस की वीडियोग्राफी, 15 अगस्त, चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर गाइडलाइन जारी

Bihar News: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों, इसके लिए असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. पुलिस बल की कोई कमी नहीं है.

15 अगस्त, चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट मोड पर है. पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है. खुफिया तंत्र को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है. सोमवार (11 अगस्त, 2025) को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है. 

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने बताया कि 15 अगस्त के अगले ही दिन 16 अगस्त को चेहल्लुम है, जिसे मुस्लिम समुदाय बड़े पैमाने पर मनाता है. इसको देखते हुए खास आबादी वाले इलाकों को चिह्नित किया गया है. इन इलाकों में एसपी, डीएम और दंडाधिकारियों के साथ बैठक कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहे.

ताजिया जुलूस की वीडियोग्राफी का निर्देश

बताया गया कि चेहल्लुम के दौरान कई जगह ताजिया जुलूस भी निकलते हैं. ऐसे जुलूस की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि चेहल्लुम शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए, इसके लिए मुस्लिम बहुल इलाके में पुलिस पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की गई है.

डीजे पर लगाया गया प्रतिबंध

उधर दूसरी ओर डीजे पर बैन लगा दिया है. एडीजी पंकज दराद ने इसको लेकर सख्त चेतावनी दी है. कहा है, "चेहल्लुम मातम का पर्व है. अगर किसी ने डीजे बजाया तो सीधी कार्रवाई होगी. चेहल्लुम के दौरान यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया जो ऐसे लोगों पर भारतीय दंड संहिता और सीसीए के तहत कार्रवाई होगी."

पुलिस बल की कोई कमी नहीं: पंकज दराद

सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों, इसके लिए असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. पंकज दराद ने बताया कि पुलिस बल की कोई कमी नहीं है. बिहार पुलिस के पास इस वक्‍त 8000 से अधिक ट्रेनी रिक्रूट, सैप की 40 कंपनियां, 12 अतिरिक्त डीजी रिजर्व, सीआरपीएफ की 7 कंपनियां हैं. इन बलों को जरूरत के हिसाब से तैनात किया जाएगा.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget