एक्सप्लोरर

नीतीश सरकार का फैसला, अब जेल में अपराधी नहीं कर सकेंगे मोबाइल से बात, शहीद के माता-पिता की सहायता राशि बढ़ी

गृह विभाग ने दावा किया है कि 2023 की अपेक्षा 2024 में डकैती के मामलों में 15.36 प्रतिशत, चोरी के मामले में 5.93 प्रतिशत एवं दंगा में 15.82% की गिरावट आई है. सांप्रदायिक तनाव के मामले में भी कमी आई है.

Bihar DGP Vinay Kumar: बिहार डीजीपी विनय कुमार (DGP Vinay Kumar) ने आज शुक्रवार को  प्रेस वार्ता की, जहां उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए गृह विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी. डीजीपी के साथ इस मौके पर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी भी मौजूद थे. डीजीपी ने बताया कि नवंबर 2024 में बिहार पुलिस ने के कुल 300526 की गिरफ्तारी हुई है 93 नियमित हथियार 4861 का बेड हथियार 165 देसी बम 22 हजार 632 कारतूस 604 डेटोनेटर की बरामदगी की गई है. साथ ही 83 अवैध लघु बंदूक का कारखाने का उद्भेदन किया गया है.

सरकार के गृह विभाग ने किए कई दावे

गृह विभाग ने दावा किया है कि 2023 की अपेक्षा 2024 में डकैती के मामलों में 15.36 प्रतिशत चोरी के मामले में 5.93 प्रतिशत एवं दंगा में 15.82% की गिरावट हुई है. 2024 में राज्य सरकार की धर्मनिरपेक्ष नीति के तहत सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं में कमी आई है. 2022 से 2024 के बीच सांप्रदायिक घटनाओं से संबंधित कुल 1025 मामलों में अभियोजन की स्वीकृति दी गई है.

डीजीपी ने ये बताया कि अब जेल में बंद अपराधी मोबाइल से बात नहीं कर सकेंगे. गृह विभाग इसे रोकने की तैयारी में जुटा है. गृह विभाग में राज्य के जेलों में बंद कैदियों को अनाधिकृत रूप से मोबाइल फोन करने से रोकने के लिए "टावर ऑफ हॉर्मोनियस कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम"( T-HCBS) का अधिष्ठापन पर कारवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रधान सचिव  अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्द सभी जेलों शुरू हो जाएंगे. 

इसके अलावे राज्य के 41 जेलों में फ्रिस्किंग रूम (जहां कैदियों की तलाशी ली जाती है) का निर्माण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आधुनिक उपकरण खरीदने की स्वीकृति गृह विभाग ने दी है. विभाग ने अब शाहिद सैनिकों के माता-पिता को दी जाने वाले आर्थिक सहायता राशी को एक लाख से बढ़ा कर दो लाख रुपये कर दी है. बिहार के निवासी सैनिकों की शौर्य पुरस्कार विजेताओं को दिए जाने वाले नकद राशि मे बढ़ोतरी की गई है, इनमें परमवीर चक्र पुरस्कार की राशि दस लाख से बढ़ाकर एक करोड की गई है.

अशोक चक्र पुरस्कार को आठ लाख से बढ़कर 75 लाख किया गया है तथा महावीर चक्र पुरस्कार को पांच लाख से बढ़ा कर 50 लाख किया गया है. डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून के तहत सारण जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र के हत्या मामले में मात्र 50 दिनों में आजीवन कारावास की सजा दिलाने वाला पूरे भारत में बिहार पहला राज्य बना. उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराधी इकाई अंतर्गत अब तक राज्य के लोक सेवकों के विरुद्ध अत्यधिक धन उपार्जन करने में 75 कांडों का को दर्ज किया गया, जिसके  37 कांडों में न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किए गए हैं.

परीक्षा पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी

आय से अधिक संपत्ति की कुल 26 मामलों में घोषणा पत्र में आदेश निर्गत किया गया है. पीएमएलए के तहत 339.39 52 करोड़ की परी संपत्तियों को संपादित करने के कुल 204 प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय ईडी को सौंपा गया है. इसमें कुल 51.29 करोड़ रुपये की अपराध जनित संपत्ति जब्त की गई है. बिहार पुलिस ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 3 में जो सीबीएससी से ली गई थी, उसमें कांड दर्ज करके 285 और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सिपाही भर्ती परीक्षा में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी परीक्षा की धांधली मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Election 2025: बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
Khan Sir News: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
पटना: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget