एक्सप्लोरर

Bihar News: 'ट्रांसफर पोस्टिंग में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए', विदाई समारोह में आरएस भट्टी ने बिहार पुलिस की जमकर तारीफ की

RS Bhatti Farewell: पटना में आरएस भट्टी ने कहा कि बिहार पुलिस में कहीं पर कोई कमी नहीं है. प्रशिक्षण और सही मॉनिटरिंग रहेगी तो बिहार पुलिस देश में हर मामलों में बेहतर होगी.

RS Bhatti Farewell Ceremony:  बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. इसको लेकर आज पटना के मिथिलेश स्टेडियम में उनका विदाई समारोह किया गया. डीजीपी आरएस भट्टी ने शुक्रवार (30 अगस्त) को विदाई समारोह में दिए अपने भाषण में कहा कि मैं बिहार पहले कभी नहीं आया था, जब मेरी बिहार में पोस्टिंग हुई तो सबसे पहले नवगछिया के बिहपुर थाना में गया था. वहां पर हमने बहुत कुछ सीखा.

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में कहीं पर कोई कमी नहीं है, प्रशिक्षण और सही मॉनिटरिंग रहेगी तो बिहार पुलिस देश में हर मामलों में बेहतर होगी. बिहार में काम करने से मैंने भी बहुत कुछ सीखा है, मुझे केंद्र में जाने का अवसर मिला है तो निश्चित रूप से मैं बिहार के अनुभव पर ही काम करूंगा.

आरएस भट्टी गिनाई अपनी उपलब्धि

उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस का मनोबल नहीं टूटना चाहिए. ट्रांसफर पोस्टिंग में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. मुझे पौने दो साल का वक्त मिला. सबसे पहले हमने अपने जवानों को केंद्रीय बिंदु बनाकर काम किया है. न्याय का सबसे पहला द्वार थाना है. अगर थाना सही से काम करे तो सभी काम सही होगा. मेरा यही प्रयास रहा कि थाना में कैसे अच्छे से काम हो.

अब से दो साल पहले ये नहीं हो रहा था कि कोई फोन करे और 20 मिनट के अंदर पुलिस पहुंच जाए, लेकिन हमने अपने कार्यकाल में यह काम किया है. हम खुद प्रचार नहीं करते हैं, लेकिन लोग अनुभव करते होंगे. मेरी सोच ही रहती है कि कोई थाने में आए हुए है, तो हम उनकी समस्या को कैसे दूर करें. हमने आते ही आदेश दिया कि थानों में शिकायत तुरंत लिया जाए और रिसीविंग दिया जाए. फरियादी को तंग नहीं किया जाए.

यातायात व्यवस्था में सुधार की कही बात 

उन्होंने कहा कि पहले यह शिकायत ज्यादा होती थी. मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि थानों में शिकायत की कमी आई है. हमने सभी अधिकारियों को कहा था कि जब तक इन सब समस्याओं को दूर नहीं करेंगे तो पुलिसिंग व्यवस्था सही नहीं होगी. हम देश में नंबर वन है इस बात के लिए कि जो भी शिकायत आती है, हम सबसे पहले दर्ज करते हैं.

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आंकड़ों से मत घबराना पहले काम करो आंकड़ा खुद ब खुद सही हो जाएगा. यातायात में हमने व्यवस्था की. लोगों को परेशान नहीं करो टेक्नोलॉजी से फाइन करो. फाइन लोग दे रहे हैं, लेकिन परेशान नहीं हो रहे है. बाहर के देशों की तरह बिहार में भी लोगों को एक डायल पर एंबुलेंस और फायर बिग्रेड तुरंत पहुंचेगी.

ये भी पढेंः Bihar News: 'हमारे बाल बच्चे एक-एक रुपये के लिए मोहताज हैं', अनुदान के लिए मदन मोहन झा के आवास पर शिक्षकों का धरना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget