एक्सप्लोरर

Delhi Election Result: 'पूर्वांचल वोटर्स के कारण दिल्ली में BJP सरकार', सम्राट चौधरी ने केजरीवाल को दिखाया आईना

Samrat Choudhary: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली की जीत पूर्वांचल के लोगों के दिए गए वोट की जीत है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी निशना साधा है.

Samrat Choudhary On BJP Victory: दिल्ली विधानसभा चुनाव की गिनती लगभग समाप्त हो चुकी है और नतीजे भी आ चुके हैं. अब बिहार के नेता इस जीत को पूर्वांचल के वोटरों की जीत बता रहे हैं और कहीं ना कहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का यूपी बिहार के लोगों को दिए गए बयान का बदला लेने की बात कर रहे हैं. आज दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और  उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली की जीत पूर्वांचल लोगों के दिए गए वोट की जीत है.

 यह नरेंद्र मोदी की जीत है- सम्राट चौधरी

दिल्ली में जीत पर पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित है और सभी पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है. वहीं पटना के बीजेपी दफ्तर में भी जमकर जश्न मनाया गया. इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में ऐतिहासिक जीत हुई है. यह लोकेतंत्र की जीत है. पूर्वांचल के लोगों ने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी को जीताने का काम किया और यह नरेंद्र मोदी की जीत है.

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत कमल खिलाने का काम कर रही है. इसलिए जिसने दिल्ली को धोखा दिया, जिसने दिल्ली के विकास को रोकने का काम किया उसको जनता ने हराने का काम किया है और पूर्वांचल के लोगों ने पूरी तरह मतदान करके बीजेपी की सरकार बनाने का काम किया है.

फर्जी वोटर लिस्ट का लगाया था आरोप

बता दें कि दिल्ली चुनाव के पहले अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करते हुए बिहार और यूपी का फर्जी वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने का आरोप लगाते हुए बयान दिया था कि पिछले 15 दिनों में 13 हजार नए वोटर बनवाने के लिए एप्लिकेशन किए गए हैं. इससे साफ होता है कि ये लोग यूपी, बिहार और आसपास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं. इस बयान के बाद जमकर राजनीति हुई थी.

दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार सभी जगह बीजेपी और एनडीए के सभी नेता ने केजरीवाल पर जमकर हमला किया था. उस वक्त ही कहा था कि पूर्वांचल के लोग बदला लेंगे. अब बीजेपी की जीत पर सम्राट चौधरी ने भी बयान दे दिया है कि पूर्वांचल के लोगों के कारण दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है.

ये भी पढ़ेंः Delhi Election Result 2025: दिल्ली में क्यों हार गए अरविंद केजरीवाल? हो सकती है ये 2 बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget