एक्सप्लोरर

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में क्यों हार गए अरविंद केजरीवाल? हो सकती है ये 2 बड़ी वजह

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है. वहीं आम आदमी पार्टी की करारी शिकस्त हुई है. कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है.

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद बिहार जेडीयू ने पोस्ट कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. जेडीयू ने अपने पोस्ट में लिखा है, सबकी है दिल्ली, बधाई दिल्ली. दिल्ली में केजरीवाल की हार की वजह जेडीयू ने पूर्वांचल और बिहार के लोगों का अपमान करना बताया है. जेडीयू ने कहा है कि पूर्वांचल और बिहार के लोगों का अपमान करने वाले अरविंद केजरीवाल को जनता ने आईना दिखा दिया. 

जेडीयू ने ये भी लिखा कि दिल्ली की सम्मानित जनता ने घृणा की राजनीति को नकारते हुए एनडीए के सकारात्मक और विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई. दिल्ली के बाद अब बिहार में भी जनता नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में एनडीए को प्रचंड बहुमत से अपना आशीर्वाद देगी.

केजरीवाल की हार की ये है बड़ी वजह?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर यूपी बिहार के लोगों का फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने इसे पूर्वांचल के लोगों के सम्मान के साथ जोड़ दिया. दिल्ली चुनाव में केजरीवाल का बयान बड़े विवाद की वजह बना रहा. बता दें कि दिल्ली का लगभग हर चौथा मतदाता यूपी और बिहार के इलाके से ही आता है. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर इन मतदाताओं की बड़ी संख्या है. करीब 30 सीटों पर तो यूपी-बिहार के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं. 

कोरोना काल में केजरीवाल ने किया था अपमान

इससे पहले केजरीवाल ने कोरोना के समय कहा था कि पूर्वांचल के लोग दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा बोझ हैं. वे 500 रुपये का टिकट कटाकर दिल्ली आते हैं और यहां से 5 लाख का इलाज करवाकर चले जाते हैं. इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने केजरीवाल के बयान को खूब उछाला, उन्होंने इसे यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों के अपमान से जोड़ दिया. जिसका बड़ा फायदा बीजेपी को इस चुनाव में मिला भी है.  

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की दिल्ली में बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया आई तो उन्होंने भी कहा कि केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों का बीमारी का बहाना करके अपमान करते थे. कोरोना काल में उन्होंने यूपी-बिहार के लोगों को अपमानित किया है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Result 2025: दिल्ली में बीजेपी की जीत पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget