एक्सप्लोरर

लालू यादव के नैन सेंकने वाले बयान पर गरमाई सियासत, फायर हो गए BJP के नेता, जानिए क्या कहा

Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लालू के नैन सेंकने वाले बयान को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि वे (लालू) मानिसिक रूप से बीमार हैं.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की महिला संवाद यात्रा (Mahila Samvad Yatra) पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  (Lalu Prasad Yadav) के नैन सेंकने वाले बयान से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. आरजेडी सुप्रीमो के बयान पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने हमला बोला है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू प्रसाद का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार की महिलाओं से बातचीत करने जा रहे हैं और लालू प्रसाद ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, हम पहले जानते थे कि वे शारीरिक रूप से बीमार हैं लेकिन अब हम कह सकते हैं कि वे मानसिक रूप से भी बीमार हैं. उनको इलाज कराने की आवश्यकता है. उन्होंने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लालू यादव का बयान अत्यंत ही घृणित और शर्मनाक है.

'इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया है'

लालू यादव की टिप्पणी पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि लालू यादव का बयान दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. इस तरह की भाषा संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती. ऐसे लोगों ने ही बिहार को कलंकित और बदनाम किया है. लालू प्रसाद यादव ने बिहारी शब्द को गाली बना दिया. हर बिहारी के सम्मान को आपने गिराया है और जाते-जाते अपनी आदत से ये बाज नहीं आएंगे. कोई भी बिहारी इन गौरवान्वित नहीं होता. ऐसे लोगों से बिहार को मुक्ति चाहिए.

लालू प्रसाद यादव ने क्या कहा है?

मंगलवार (10 दिसंबर) को पत्रकारों ने लालू यादव से सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर सवाल किया था. इस पर उन्होंने कहा कि अच्छा है जा रहे हैं. नैन सेंकने जा रहे हैं. बता दें कि लालू यादव की सीएम नीतीश कुमार पर नैन सेंकने की टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब मुख्यमंत्री ने महिला संवाद यात्रा शुरू करने की घोषणा की है. 15 तारीख से वो यात्रा पर निकलने वाले हैं. लालू के बयान पर सियासत तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर लालू यादव का बयान, CM पर कसा तंज, बोले- 'नैन सेंकने जा रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget