एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर लालू यादव का CM पर तंज, बोले- 'नैन सेंकने जा रहे'

Bihar News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार की सुबह पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

Lalu Yadav Targeted CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 15 दिसंबर से 'महिला संवाद यात्रा' पर निकलने वाले हैं. इस बीच उनकी इस यात्रा पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने तंज कसा है. मंगलवार (10 दिसंबर) को वे पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की इस यात्रा को लेकर कह दिया कि वे (नीतीश कुमार) नैन सेंकने जा रहे हैं.

दरअसल लालू यादव से पत्रकारों ने ही सवाल किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर जा रहे हैं. इस पर लालू यादव ने जवाब में कह दिया, "अच्छा है जा रहे हैं. नैन सेंकने जा रहे हैं." वहीं इस सवाल पर कि नीतीश कुमार दावा कर रहे हैं कि 2025 के चुनाव में एनडीए बिहार में 225 सीट जीतेगा. इस पर लालू यादव ने फिर नीतीश पर ही हमला कर दिया. कहा कि पहले आंख सेंकें न अपना. जा रहे हैं आंख सेंकने.

लालू यादव के बयान पर भड़की नीतीश की पार्टी

जेडीयू के एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है. नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव कांग्रेस की ओर आंख दिखाएं. आपने नीतीश कुमार की ओर आंख दिखाने की हिम्मत कैसे कर दी? सच तो ये है कि होटवार जेल में आपका शरीर था लेकिन आपकी बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद हो गई.

नीतीश कुमार की यात्रा चुनाव के मद्देनजर अहम

बता दें बिहार में अगले साल (2025 में) विधानसभा का चुनाव होने वाला है. उसके मद्देनजर नीतीश कुमार की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है. बिहार में महिला वोटर 48 फीसद हैं. महिलाओं का वोट नीतीश कुमार के लिए खास माना जाता है. अब जब वे यात्रा पर निकल रहे हैं तो महिलाओं से संवाद करेंगे. महिलाओं के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसकी समीक्षा करेंगे. महिलाओं को उसके बारे में बताएंगे. समस्या सुनेंगे. देखना होगा कि यात्रा के बाद कोई बड़ा निर्णय लेते हैं या महिलाओं के लिए कुछ खास ऐलान करते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: क्या चिराग पासवान के साथ गठबंधन करेंगे पशुपति पारस? NDA को लेकर कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget