एक्सप्लोरर

चारा घोटाले की संपत्ति कुर्क को लेकर सियासी घमासान तेज, BJP-JDU ने लालू परिवार को घेरा, RJD ने किया पलटवार

Bihar Politics: RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब-जब बीजेपी लालू से राजनैतिक लड़ाई नहीं जीत पाती है तब-तब उसको चुनाव से पहले चारा घोटाले की याद आती है.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार चारा घोटाले को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है. चारा घोटाले के पैसों को बिहार सरकार अपने खजाने में वापस लाने की तैयारी में है. जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जो लोग चारा घोटाला में शामिल हैं उनकी सम्पत्तियों को कुर्क कर कोर्ट के सामने समर्पित किया जाएगा. न्यायालय के द्वारा सरकार के खजाने में पैसा आए सरकार की यहीं कोशिश रहेगी. सरकार न्यायालय की प्रकिया की समीक्षा करते हुए कदम उठाएगी.

उन्होंने कहा कि चारा घोटाले 950 करोड़ रुपये का था, पटना हाईकोर्ट का आदेश था कि घोटाले के पैसे सरकार के खजाने में वापस लौटने चाहिए. पटना हाईकोर्ट ने चारा घोटाले की जांच CBI को सौंपते समय उसे गबन किए गए रुपये को बिहार सरकार के खजाने में वापस लौटाने की जिम्मेदारी भी दी थी. 

‘सरकारी खजाने में पैसा वापस लाया जाएगा’
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने मार्च 1996 में सीबीआई को जांच सौंपी थी. इस घोटाले में शामिल नेता, अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई थी. सजा हुई, सम्पत्तियों को जब्त किया गया. कई बेल पर छूट गए. मामलों में जांच अभी भी चल रही है. उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश था कि चारा घोटाले का पैसा सरकार के खजाने में आना चाहिए. घोटाले में शामिल लोगों की संपत्तियां जब्त की गई थी. उसको कुर्क किया जाएगा और सरकारी खजाने में पैसा वापस लाया जाएगा.

‘लालू परिवार राजकोष का लूटेरा हैं’
वहीं जदयू मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू परिवार राजकोष का लूटेरा हैं. लालू परिवार ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है. चारा घोटाला कर काफी संपत्ति बनाई गई. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कर जो संपत्ति अर्जित की गई थी उससे जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास व डॉ. अंबेडकर छात्रावास बने. ताकि पिछड़े-दलित जान सकें कि राज कोष का लूटेरा लालू परिवार को सिर्फ कारावास नहीं, बल्कि जमीन अधिग्रहण का दंड भी मिलना चाहिए.

‘पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है’
RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने संपत्ति कुर्क करने के मामले पर कहा कि जब-जब बीजेपी लालू से राजनैतिक लड़ाई नहीं जीत पाती है तब-तब उसको चुनाव से पहले चारा घोटाले की याद आती है. कल भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के यहां ED ने छापेमारी की. करोड़ों रुपये बरामद हुए. आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है? पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.

उन्होंने कहा कि चारा घोटाला का मामला अभी कोर्ट में लंबित है. सर्वोच्च न्यायालय ने चारा घोटाले में लालू के दोषी होने को लेकर अपनी कोई मुहर नहीं लगाई है. इस बार एनडीए की सरकार नहीं आ रही है तेजस्वी की सरकार आएगी इसलिए यह बौखलाहट है और यह बात कही जा रही है कि चारा घोटाले में शामिल लोगों की संपत्ति कुर्क कर पैसे सरकार के खजाने में वापस लौटाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में साले ने जीजा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, भांजे का तोड़ा हाथ, जमीन विवाद का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget