एक्सप्लोरर

बिहारः डिप्टी CM का भाई करता है पटना में रंगदारी! जमीन कब्जा करने के लिए गुंडों के साथ पहुंचा

Bihar Crime: इस मामले में पीड़ित और जमीन मालिक श्रवण कुमार ने कहा कि पटना के पटेलनगर इलाके में साढ़े छह कट्ठा जमीन है. जमीन की कीमत कीमत करोड़ों में है. इसे जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है.

पटनाः बिहार में सुशासन की बात करने वाली सरकार एक बार फिर सवालों के घेरे में है. मामला जमीन कब्जा करने से जुड़ा है, जिसका आरोप बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू पर लगा है. इस मामले में जमीन मालिक ब्रह्मानंद सिंह और श्रवण कुमार ने कई जगह शिकायत की लेकिन खास कार्रवाई नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने सीएजेएम कोर्ट में आवेदन दिया जिसके बाद थाने को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

इस मामले में श्रवण कुमार ने कहा कि पटना के पटेलनगर इलाके में उनकी साढ़े छह कट्ठा जमीन है, उसकी कीमत कीमत करोड़ों में है. उन्होंने कहा कि 21 जून को 4-5 गाड़ियों पर सवार होकर आपराधिक तत्व उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंच थे. उन्होंने शास्त्रीनगर थाने को इसकी जानकारी दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची. इधर, ब्रह्मानंद सिंह ही खुद जमीन कब्जा करने वालों का विरोध करने के लिए आगे बढ़े तब उन्हें पता चला कि जमीन कब्जा करने आए लोग डिप्टी सीएम के रिश्तेदार हैं.

अपने आदमी से कहा- उठाकर डिप्टी सीएम आवास ले चलो

जमीन मालिक ने कहा कि जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो एक व्यक्ति सामने आया और कहने लगा कि वह डिप्टी सीएम रेणु देवी का भाई रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू है. पिन्नू का कहना था कि जमीन अब उसकी हो चुकी है. इस दौरान कई तरह से धमकी भी दी गई. इसके बाद मौके पर वे हट गए. जमीन मालिक के ने कहा कि डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई के जमीन पर आकर कब्जा करने का का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है. उन्होंने कहा कि इसके पहले भी 2019 में हथियार के बल पर पकड़कर उनके साथ मारपीट की गई थी.

डिप्टी सीएम रेणु देवी से भी मिल चुका जमीन मालिक

जमीन के मालिक ने डिप्टी सीएम रेणु देवी से भी मुलाकात कर उन्हें उनके भाई के बारे में जानकारी दी. लकिन रेणु देवी ने उनसे कहा कि उनका अपने भाई से कोई संबंध नहीं है. कई सालों से उन्होंने अपने भाई से बातचीत तक नहीं की है.

बेतिया में एक दुकानदारी की पिन्नू ने की थी पिटाई

बता दें कि रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू ने दो साल पहले बेतिया में उसकी दबंगई और गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया था. पिन्नू ने बीच बाजार में एक दवा दुकानदार की बर्बर तरीके से पिटाई कर दी थी, बेतिया के स्थानीय लोगों के मुताबिक पूरे शहर में पिन्नू का आतंक कायम है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: नीतीश सरकार में सड़क पर ‘गुंडे’, पत्रकार को मारने के लिए दौड़ाया, कहा- पत्रकारिता छुड़ा देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget