एक्सप्लोरर

Bihar News: आईपीएस ऑफिसर काम्या मिश्रा ने दिया पद से इस्तीफा, मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले बनी थीं SIT हेड

IPS Kamya Mishra: भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वो फिलहाल मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड की जांच में जुटी थीं.

IPS Kamya Mishra Resigned: बिहार की तेज तर्रार आईपीएस ऑफिसर दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वो भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं, मिश्रा ने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया है. मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड में वो एसआईटी प्रमुख बनी थीं. काम्या मिश्रा के नेतृत्व में ही इस हत्याकांड का खुलासा हुआ था. 

पुलिस मुख्यालय को भेजा इस्तीफे का पत्र

काम्या मिश्रा ने अपना इस्तीफा बिहार पुलिस मुख्यालय को भेज दिया है. काम्या मिश्रा ने इस्तीफा देने का जो कारण बताया है, वो निजी है, उन्होंने लिखा है परिवारिक कारणों से रिजाइन कर रही हूं. अब उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय से जवाब आने का इंतजार है. मिश्रा इन दिनों मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के मर्डर केस की जांच कर रही थीं. मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें एसआईटी का प्रमुख बनाया गया था. 

आईपीएस काम्या मिश्रा के इस्तीफा देने के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 2056 में रिटायर होने वाली पुलिस ऑफिसर ने इतना जल्दी पद से इस्तीफा क्यों दे दिया. पुलिस विभाग के अंदर आखिर चल क्या रहा है? बताया जाता है कि वो काफी दिनों से इस्तीफा देने की बात कह रही थीं. हालांकि आईपीएस अधिकारी ने खुलकर कुछ भी नहीं कहा और परिवार को समय ना देने पाना नौकरी छोड़ने का कारण बताया है. 

साल 2019 में बनी थीं आईपीएस अधिकारी

बता दें कि काम्या मिश्रा उड़ीसा की रहने वाली हैं. साल 2019 में पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा निकाल ली थी. उन्होंने देश में 172वां रैंक हासिल किया था. इसी साल 7 मार्च को वो दरभंगा की ग्रामीण एसपी बनी थीं. इससे पहले वो पटना सचिवालय में डीएसपी के पद पर थीं. इनके पति अवधेश सरोज भी आईपीएस ऑफिसर हैं. वो मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के पद पर तैनात हैं, जो 2021 बैच के पदाधिकारी हैं. काम्या मिश्रा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में काफी नाम कमाया. इनके काम को देखते हुए लोग उन्हें लेडी सिंघम कहने लगे. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: हत्या कर शव को फेंक रहे स्काॅर्पियो ड्राइवर को ग्रामीणों ने दबोचा, फिर किया पुलिस के हवाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget