एक्सप्लोरर

Bihar Crime: हत्या कर शव को फेंक रहे स्काॅर्पियो ड्राइवर को ग्रामीणों ने दबोचा, फिर किया पुलिस के हवाले

Motihari Murder: घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शेखौना गांव निवासी आफताब आलम की चाकू से गोदकर हत्या के बाद स्काॅर्पियो से शव फेंका जा रहा था, तभी गांव वालों की नजर ड्राइवर पर पड़ गई.

Motihari Villagers Caught Driver: पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम हत्या करके स्काॅर्पियो गाड़ी से शव को फेंकते ग्रामीणों ने देख लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने शोर माचाया तो अन्य ग्रामीणों ने बाइक और चार चक्का से पीछा किया. घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुरमिया गांव में स्काॅर्पियो ड्राइवर को पकड़ लिया गया. उसके बाद बाइक से गांव लाया गया. पकड़े गए ड्राइवर को चिरैया थाना क्षेत्र के दीपही पंचायत के पूर्व सरपंच विनोद प्रसाद की अभिरक्षा में रखा गया और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

चालक को पकड़ा अन्य अपराधी हुए फरार 

वहीं सूचना मिलते ही चिरैया और घोड़ासहन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की. ग्रामीण ने स्काॅर्पियो  चालक को खदेड़े जाने और स्काॅर्पियो के भगाने के क्रम में रास्ते में कई लोगों की बाउंड्री में टक्कर मारी तो कहीं नाले में फंसे. अन्ततः घटनास्थल से तीन किलोमीटर की दूरी पर घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुरमिया गांव में चालक की गाड़ी कीचड़ में जा फंसी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा. अंधेरे का लाभ उठाकर अन्य अपराधी भाग निकले.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शेखौना गांव के महाजन टोला निवासी आफताब आलम को चाकू से गोदकर हत्या कर स्कॉर्पियो से शव ले जाकर घोड़ासहन थानाक्षेत्र के बगहा पोखर के पास शव फेंका जा रहा था, तभी ग्रामीणों की नजर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने हल्ला माचाया तो अन्य ग्रामीणों ने आगे से घेरना शुरू किया कई बाइक और चार चक्का से पीछा किया गया.

हत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बारे घोड़ासहन थानाध्यक्ष शम्भू मांझी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के बगहा गांव के पोखर के पास स्कॉर्पियो गाड़ी से शव फेंका जा रहा था, तभी ग्रामीणों की नजर पड़ी. पकड़े गए स्कॉर्पियो ड्राइवर की पहचान घोड़ासहन बिर्ता चौक निवासी रोहित कुमार के रूप में की गई है. वहीं मामले में घोड़ासहन थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजेने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बेतिया में डीएम ने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण, स्थानीय लोगों से लिया फीडबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget