एक्सप्लोरर

बिहार से बड़ी खबर: औरंगाबाद में सिलेंडर फटा, खरना के दिन सुबह-सुबह हुआ हादसा, 25 से 30 लोग झुलसे, कई गंभीर

Cylinder Blast in Aurangabad: औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले की घटना है. घायलों में पुलिसकर्मी भी हैं. सदर अस्पताल में सबका इलाज कराया गया है.

औरंगाबाद: नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में शनिवार की अल सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास सिलेंडर फट गया. घटना में 25 से 30 लोगों के झुलसने की खबर है. इसमें कई लोग गंभीर रूप से भी घायल हैं. मोहल्ले के अनिल गोस्वामी के घर में छठ हो रहा था. कुछ रिश्तेदार नहाय खाय पर आए थे. शनिवार की सुबह किचन में कुछ काम करने के दौरान गैस रिसाव से आग लगी है. घटना के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई. मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग तुरंत काबू नहीं कर सके. 

घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने नगर थाने की पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी. मौके पर पुलिस के साथ दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई. आग की लपटें तेज होने के बाद अचानक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इसमें करीब 25 से 30 लोग झुलस गए और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

कई लोग नर्सिंग होम में भी भर्ती

बताया जाता है कि घायलों में पुलिसकर्मी भी हैं. इनमें महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएसपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर एवं शाहगंज मोहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, पंकज वर्मा, राजीव कुमार आदि शामिल हैं. कई लोगों को निजी नर्सिंग होम में भी भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.

बिहार से बड़ी खबर: औरंगाबाद में सिलेंडर फटा, खरना के दिन सुबह-सुबह हुआ हादसा, 25 से 30 लोग झुलसे, कई गंभीर

चीख-पुकार पर दौड़े लोग

गृहस्वामी अनिल गोस्वामी ने बताया कि घर में छठ पर्व हो रहा था. शुक्रवार को नहाय खाय पर कुछ रिश्तेदार आए थे. शनिवार की सुबह कुछ लोगों को निकलना था. इसी दौरान सुबह रसोई में कुछ काम करने के दौरान गैस रिसने लगा और आग लग गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग दौड़े. फिर नगर थाना की पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी गई. मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए तभी पुलिसकर्मी और दमकल की टीम पहुंची. तब तक आग का लपटें तेज हो चुकी थीं. इसके चलते सिलेंडर फट गया. 

सदर अस्पताल में इलाज के बाद लोग स्थिति के अनुसार अपने-अपने मरीज को इधर-उधर आसपास के निजी अस्पताल में ले गए. वहीं जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें बाहर ले गए. सदर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने कई घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया.

नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि आग लगने की सूचना मोहल्ले के लोगों ने दी थी. हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी घटना के कारण की पुष्टि नहीं की गई है. गृहस्वामी अनिल गोस्वामी का कहना है कि गैस फटने से आग लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें- Chhath 2022: आज छठ का दूसरा दिन, खरना पर कई साल बाद बन रहा शुभ योग, नक्षत्र समेत सारी जानकारी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget