एक्सप्लोरर

बिहार: पुलिसिया दबिश की वजह से अपराधियों ने मनरेगा के अपहृत जूनियर इंजीनियर को किया मुक्त

एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा कि मुकेश कुमार भारती अपने प्रखंड कार्यालय स्थित आवास से बैठक संपन्न कर अपने घर सिमरी बख्तियारपुर जा रहे थे. इसी दौरान उनका अपहरण हुआ था, हालांकि अब उन्हें अपराधियों ने मुक्त कर दिया है.

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के सौर-बाजार से विगत 24 नवम्बर को मनरेगा के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार भारती का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. लेकिन पुलिस प्रशासन की दबिश और सक्रियता के कारण अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात उन्हें मुक्त कर दिया. इस संबंध में शनिवार को एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा कि मुकेश कुमार भारती अपने प्रखंड कार्यालय स्थित आवास से बैठक संपन्न कर अपने घर सिमरी बख्तियारपुर जा रहे थे.

सिमरी बख्तियारपुर जाने के क्रम में सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत समदा बखरी पुल के पास उनकी गाड़ी को धक्का मार कर रोका गया. गाड़ी रुकने के बाद अपराधियों ने अपहृत को सिर पर मारते और धक्का देते हुए अपनी कार में बैठाया और फरार हो गए. इस संबंध में सौर बाजार थाना कांड संख्या 438/ 20 धारा 364 ,34 भारतीय दंड विधान अंकित किया गया.

अपहृत की बरामदगी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार की नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी और टेक्निकल सेल और गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध अपराधी भरत यादव से पूछताछ किया गया. उसके बाद इसके संभावित ठिकानों पर एसआईटी और टेक्निकल टीम द्वारा घटना में संलिप्त अपराधियों के ठिकाने पर छापामारी की गई.

ऐसे में अपराधियों ने दबाव में आकर 27 नवंबर की देर रात को अपहृत मुकेश कुमार भारती को भारतीय नगर सहरसा के पास मुक्त कर दिया, जिसके बाद में एसआईटी द्वारा उन्हें बरामद किया गया. इस घटना में संलिप्त तीन से चार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त भरत यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके ऊपर जिले के विभिन्न थानों में कुल 15 मामले दर्ज है. उन्होंने बताया कि भरत यादव 22 नवम्बर को ही जेल से निकला था और एक दिन बाद ही योजना बना जेई का अपहरण कर लिया. उन्होंने बताया कि जेई का अपहरण का मुख्य वजह फिरौती एवं अन्य कारण हो सकते हैं, जिसमें यह मामला व्यक्तिगत या पारिवारिक भी हो सकता है. पुलिस सभी पहलू की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: लॉकडाउन में घर लौटा इंजीनियरिंग का छात्र बना लुटेरा, बनाई लुटेरों की गैंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार बिहार: लॉकडाउन में घर लौटा इंजीनियरिंग का छात्र बना लुटेरा, बनाई लुटेरों की गैंग, पुलिस ने किया गिरफ्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget