एक्सप्लोरर

बिहार: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहा था जिला परिषद सदस्य का बेटा, ईओयू की टीम ने दबोचा

अबुल की निशानदेही पर दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इनमें धनरुआ के धुपेन्द्र कुमार और पटनासिटी के राजू कुमार शामिल हैं. बता दें कि धुपेन्द्र को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तब वो शराब के नशे में धुत था. ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

पटना: कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदलने की फिराक में जुटे लोगों के खिलाफ लगातार ईओयू की टीम कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में गुरुवार को पटना में डीएसपी रजनीश कुमार और डीएसपी भास्कर की नेतृत्व में ईओयू की टीम ने छापेमारी कर महामारी की बीच मेडिकल ऑक्सीजन के सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह 50 हज़ार रुपये में जीवन रक्षक ऑक्सीजन का सौदा करता था. 

आरोपी है जिला परिषद सदस्य का बेटा

इस गिरोह का मुख्य सदस्य अबुल वफा है, जो मोहम्मद अबुल्लाह का बेटा है. मोहम्मद मुफ्फरपुर के कटरा से जिला परिषद सदस्य हैं. फिलहाल वे पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के सकुर कॉलोनी में रह रहे थे. आरोपी के आवास से एक जंबो साइज ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किया गया है. बता दें कि अबुल वफा शास्त्रीनगर नगर स्थित यूनिक हॉस्पिटल का डायरेक्टर भी है.  

दो और लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान अबुल की निशानदेही पर दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इनमें धनरुआ के धुपेन्द्र कुमार और पटनासिटी के राजू कुमार शामिल हैं. बता दें कि धुपेन्द्र को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तब वो शराब के नशे में धुत था. ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई ,जिसके बाद उसके ऊपर शराबबंदी कानून के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई है. 

इस कार्रवाई में ईओयू की टीम ने मिनी पिकअप से सात जंबो और दो छोटे भरे हुए सिलेंडर जब्त किए हैं. इसके साथ ही कई रेगुलेटर और एक बाइक भी जब्त की गई है. फिलहाल आरोपियों के घर की तलाशी ली जा रही है. इस पूरे मामले में शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी चल रही है.

यह भी पढ़ें -

गंगा शव विवादः अब आमने-सामने आई योगी और नीतीश कुमार सरकार, जानें क्या है पूरा मामला

संक्रमितों की मदद को आगे आई लालू की पार्टी, अस्पताल घूम रहे तेज प्रताप तो MLA विभा देवी बना रहीं खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget