एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, सीने और सिर में करीब से मारी गोली

Patna Murder: बिहार की राजधानी पटना में हत्या की वारदात रूकने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर एक युवक को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया.

राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि तीन अपराधियों ने पेशेवर तरीके से वारदात को अंजाम दिया. तीनों बदमाशों ने सीधे युवक के सिर और सीने पर गोलियां चलाईं. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

12 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हत्या का कारण घर के पास 12 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है. मृतक की पहचान सदावे गांव निवासी विजय सिंह के 35 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है.

युवक पटना में फौजी और फैन्स सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी चलाता था. इसका कार्यालय जक्कनपुर थाने के पास था.  सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. गोली चलाने वाले और उसके साथियों की पहचान कर ली गई है. मौके से एक बजाज मोटरसाइकिल और एक लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

एसपी भानु प्रताप सिंह ने क्या कहा?

एसपी पटना नगर (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने बताया, "दुल्हिन बाजार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सदावाह गांव में एक युवक की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मौके से तीनों अभियुक्त फरार हो गए हैं. अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है. हत्या का कारण जमीन का विवाद है. अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु टीम का गठन कर दिया गया है, छापेमारी की जा रही है."

ये भी पढ़ें: Nawada Crime: नवादा में सनसनीखेज हत्या, 19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, हत्यारा बॉबी देओल गिरफ्तार

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget