एक्सप्लोरर

बिहारः एनकाउंटर की बात निकली अफवाह, कुख्यात मुन्ना मिश्रा को यूपी के देवरिया से किया गया गिरफ्तार

बीते 24 मई की सुबह कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में शिक्षक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के बाद एसआईटी व बिहार पुलिस की टीम कुख्यात मुन्ना मिश्रा व उसके शागिर्दों की तलाश में थी.

गोपालगंजः जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पानन निवासी कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा को पुलिस ने यूपी के देवरिया से गिरफ्तार कर लिया है. बिहार पुलिस व एसआईटी ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर यह कार्रवाई की है. मुन्ना मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पिछले कई दिनों से एसआईटी अपना जाल बिछा रही थी.

पारिवारिक सूत्रों से इस बात की पुष्टि हुई है कि मुन्ना मिश्रा को देवरिया से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस एनकाउंटर में मुन्ना मिश्रा के मारे जाने की अफवाह भी गुरुवार की देर रात इलाके में फैल गई थी. हालांकि, पुलिस कप्तान आनंद कुमार इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में मुन्ना मिश्रा के मारे जाने की बात से भी इनकार किया है.

गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे देवरिया में छापेमारी कर पुलिस ने मुन्ना मिश्रा को गिरफ्तार किया है. बीते 24 मई की सुबह कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में शिक्षक दिलीप सिंह उर्फ पंडित की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के बाद एसआईटी व बिहार पुलिस की टीम कुख्यात मुन्ना मिश्रा व उसके शागिर्दों की तलाश में जुटी हुई थी. इस हत्याकांड में मुन्ना मिश्रा गैंग के कई अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है.

क्या है जमुनहा कांड

पंचदेवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भृंगीचक में कार्यरत शिक्षक दिलीप सिंह उर्फ पंडित 24 मई की सुबह अपने बड़े भाई राजेंद्र सिंह की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर बैठे हुए थे. इसी बीच अत्याधुनिक हथियारों से लैस बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और एके-47 से भूनकर शिक्षक की हत्या कर दी.

इस मामले में 50 लाख की रंगदारी नहीं दिए जाने पर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मृत शिक्षक के बड़े भाई ने कटेया थाना क्षेत्र के पानन निवासी कुख्यात मुन्ना मिश्रा, पानन खास के अलकेश्वर मिश्रा, भाठवां के हरकेश मिश्रा, बभनी के धनंजय पांडेय, सिधरिया के इसराफिल देवान तथा जमुनहा बाजार  के मुन्ना जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इनमें पुलिस कुख्यात मुन्ना जायसवाल, हरकेश मिश्र व धनंजय पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि कुख्यात मुन्ना मिश्रा की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी.

यह भी पढ़ें- 

बिहार से बड़ी खबरः NIA ने छपरा से एक युवक को किया गिरफ्तार, जम्मू कश्मीर से कनेक्शन

बिहारः भोजपुर में कांग्रेस नेता की गैस एजेंसी से लूट, अपराधियों ने कई राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget