एक्सप्लोरर

बिहार से बड़ी खबरः NIA ने छपरा से एक युवक को किया गिरफ्तार, जम्मू कश्मीर से कनेक्शन

अरमान अली की गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा में छपरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां कोर्ट ने चार दिनों की ट्रांजिट रिमांड दे दी. एनआईए उसे लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है.

छपराः जम्मू-कश्मीर के आतंकियों को हथियार आपूर्ति के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) और बिहार एटीएस ने छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा पट्टी गांव से गुरुवार को एक 20 वर्षीय युवक अरमान को गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी 16 फरवरी को एनआईए की टीम इसी गांव के दो भाइयों जावेद और मुश्ताक को इसी मामले में गिरफ्तार कर चुकी है.

हथियार की सप्लाई से जुड़ा मामला

गिरफ्तार किए गए युवक का आतंकियों से कनेक्शन होने की बात सामने आई है. अरमान अली की गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा में छपरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां कोर्ट ने चार दिनों की ट्रांजिट रिमांड दे दी. एनआईए उसे लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. वहां से उसे जम्मू ले जाया जाएगा. पूरा मामला जम्मू के आतंकियों को हथियारों की सप्लाई से जुड़ा है.

बता दें कि फरवरी में जम्मू के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इसका पर्दाफाश किया था जिसके बाद 16 फरवरी को हथियार आपूर्ति के आरोप में मढ़ौरा के देव बहुआरा पट्टी गांव से एनआईए ने रिटायर्ड शिक्षक के पुत्र जावेद को गिरफ्तार किया था. इसके पहले चंडीगढ़ में पढ़ने वाले जावेद के भाई मुश्ताक की भी इसमें संलिप्तता पाई गई थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था. 

कुछ बोलने से बच रहे वरीय अधिकारी

जावेद ने बताया था कि दो माह पूर्व उसने गांव के ही युवक अरमान को एक बैग संभावित ठिकाने पर पहुंचाने के लिए दिया था. इसके बाद से ही एनआईए व बिहार एटीएस की टीम अरमान की तलाश में जुट गई थी. फिलहाल इस पूरे मामले पर जिले के पुलिस के वरीय अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- 

सुपौलः पहले बहू को करंट लगाया, फिर जलाकर मार डाला, अभी 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

बिहारः आम खाने की शौकीन थी बच्ची, इतना खा लिया कि तबीयत खराब हो गई, अस्पताल पहुंचते ही मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget