एक्सप्लोरर

Arrah Restaurant Manager Murder: आरा में रेस्टोरेंट के मैनेजर की हत्या, रात में लौट रहा था घर, गर्दन में मार दी गोली

Arrah News: आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर दौलतपुर-बलुआ पुल के पास की घटना है. पुलिस ने जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है. मैनेजर के पिता ने आवेदन दिया है.

आरा: बिहार में अपराधी बेखौफ हैं. आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर दौलतपुर-बलुआ पुल के पास रविवार (27 अगस्त) की रात एक रेस्टोरेंट के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 24 वर्षीय विशाल सिंह के रूप में की गई है. वह भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव का रहने वाला था. घर का इकलौता बेटा था. आरा के रमना मैदान के पास एक रेस्टोरेंट में मैनेजर था. रात में काम खत्म करने के बाद लौट रहा था. मैनेजर विशाल को अपराधियों ने पीछे से गर्दन में गोली मारी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

विशाल के पिता गणेश सिंह ने बताया कि हर दिन उनका बेटा घर से सुबह नाश्ता कर ड्यूटी जाता था. लगभग 11 बजे रात तक ड्यूटी खत्म कर वापस गांव आ जाता था. रविवार को जब देर रात तक वापस घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कई घर के लोगों ने फोन लगाया लेकिन नंबर बंद था. किसी अनहोनी की आशंका होने लगी तो भतीजे के साथ हम खोजने के लिए आरा की ओर निकल गए. जैसे ही दौलतपुर पुल के पास पहुंचे तो देखा कि विशाल की बाइक स्टैंड पर खड़ी है और कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ गिरा हुआ है.

मैनेजर विशाल का मोबाइल गायब

यह देखकर उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी. विशाल को लेकर आरा सदर अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पिता गणेश सिंह ने संपत्ति को लेकर साजिश के तहत कुछ लोगों पर गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है. पुलिस को घटनास्थल से बैग और बाइक को बरामद किया है. हालांकि मैनेजर का मोबाइल गायब है. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना इंचार्ज संजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

जांच के लिए टीम का किया गया गठन

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक विशाल के पिता ने आवेदन दिया है. बताया है कि कुछ दिन पहले गांव में उनके छोटे भाई, छोटे भाई के दो लड़के और एक पड़ोसी लड़के के साथ विशाल का झगड़ा हुआ था. इसमें लोगों ने हत्या की धमकी दी थी. पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. एक टीम का गठन कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ठेकेदार को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर, सामने आया ये विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget