एक्सप्लोरर

मोतिहारी में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पुरानी रंजिश में उतारा मौत के घाट, जांच करेगी SIT

Motihari News: मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बेलिसराय मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है. एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

Bihar News: मोतिहारी में गुरुवार (24 अप्रैल) को एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बेलिसराय मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है. घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत है. सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस और एसडीपीओ सदर 01 शिवम धाकड़ मौके पर पहुंचे. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने नगर थाना समेत एसडीपीओ सदर 01 शिवम धाकड़ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. जांच का निर्देश दिया गया है.

बाइक सवार युवकों ने घेरकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, युवक गोलू गुरुवार की शाम को अगरवा मोहल्ले में जा रहा था तभी एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया. चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में गोलू बुरी तरह घायल हो गया. वह जमीन पर गिर पड़ा. काफी देर वहीं पड़े रहने के बाद एक लड़की ने उसे बेहोशी और लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया. यहां देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वे भी अस्पताल पहुंचे. हत्या की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया.

विशाल नाम के युवक ने दी थी धमकी

घटना को लेकर मृतक गोलू के ममेरे भाई संजू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अगरवा निवासी विशाल नामक युवक से विवाद हुआ था. बीते बुधवार की रात को दोनों के बीच मारपीट भी हुई. इस दौरान विशाल ने गोलू को धमकी भी दी थी कि अगर अगरवा मोहल्ले में आओगे तो तुम्हें देख लेंगे, तुम्हारी हत्या कर देंगे. 

घटना को लेकर क्या बोली पुलिस?

वहीं घटना के बारे में एसडीपीओ सदर 01 शिवम धाकड़ ने कहा कि घटना पुरानी रंजिश प्रतीत हो रही है. घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तानियों को पानी न देकर उन्हें…’, पहलगाम आतंकी हमले पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget