एक्सप्लोरर

बेतिया में युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर उतारा मौत के घाट, 1 सप्ताह में तीसरी हत्या से दहला जिला

Bihar Crime News: बेतिया में एक युवक को दौड़ा-दौड़कर मौत के घाट उतार दिया गया. मृतक मेघालय में पोस्ट ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात था.

Bihar News: बिहार के बेतिया में शुक्रवार को देर रात में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला. अपराधियों ने एक युवक को करीब 1 किलोमीटर तक दौड़ाया फिर चाकू मारकर उसे गिरा दिया. इसके बाद युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बेतिया में एक सप्ताह के अंदर हत्या का तीसरा मामला सामने आया है. घटना हरिबाटिका चौक के पीछे शिव मंदिर के पास की बताई जा रही है.

मृतक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के दिउलिया वार्ड नंबर 8 निवासी विजय कुमार के 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने भागना के छठियार में आया था. जहां शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

मृतक के परिजनों ने बताया कि सौरभ कुमार की मेघालय में पोस्ट ऑफिस में क्लर्क के पद पर एक साल पहले नौकरी लगी थी. वो 6 दिसंबर को बेतिया आया था और शुक्रवार को सागर पोखरा में किराए के मकान से अपनी बहन को अस्पताल में खाना पहुंचाने गया था. इसके बाद वो अपने भाई अनुज राव के साथ रात में निकला और सुबह परिजनों को सौरभ कुमार की हत्या की सूचना मिली.

घटना को लेकर क्या बोली पुलिस
एसडीपीओ विवेक कुमार दीप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव रोड पर पड़ा हुआ है उससे कुछ दूरी पर एक बाइक पर गिरी हुई है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सौरभ कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

युवक की हत्या के बाद लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं उनका कहना है कि पुलिस अगर रात में गश्त करती तो युवक की हत्या नहीं हो पाती. क्योंकि करीब आधे घंटे तक अपराधियों ने सौरभ कुमार दौड़ा-दौड़ा कर मौत के घाट उतार दिया.

कैलाश कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: ‘भ्रम फैलाने की प्रवृत्ति...’, JDU प्रवक्ता राजीव रंजन का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget