एक्सप्लोरर

Jehanabad Murder: जहानाबाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली, पड़ोस के गांव की महिला से था अफेयर

Bihar Crime News: कल्पा थाना क्षेत्र के बदहर गांव का मामला है. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है.

Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद में खून-खराबा थमने का नाम नहीं ले रहा है. कुछ दिन पहले काको में एक शिक्षिका की हत्या की गई थी. अब कल्पा थाना क्षेत्र के बदहर गांव में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद शव को गांव के समीप फेंक दिया गया. आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में यह हत्या की गई है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय युवक शैलेश बिंद के रूप में की गई है.

स्कूल जा रहे बच्चों ने देखी लाश

बताया जा रहा है कि युवक शैलेश बिंद बीते मंगलवार को पड़ोस के गांव परशुरामपुर गया था. देर शाम तक घर नहीं लौटा. बुधवार (09 अप्रैल, 2025) की सुबह बच्चे स्कूल जा रहे थे तो उनकी नजर लाश पर गई. इसके बाद उन लोगों ने बताया कि शैलेश बिंद रास्ते पर गिरा है. उसके शरीर से खून निकल रहा है. लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके सीने में गोली मारी गई है. उसकी मौत हो चुकी है. 

भाई ने कहा- पड़ोस के गांव की महिला से था अफेयर

हत्या की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मृतक शैलेश के भाई अखिलेश बिंद ने बताया कि उसका पड़ोस के गांव परशुरामपुर में एक महिला से अफेयर था. मंगलवार को भी वह उस गांव में गया हुआ था. प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई गई है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कल्पा थाने की पुलिस पहुंची. शव को इस संबंध में कल्पा थाने के सब इंस्पेक्टर मो. सेराज खान ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया है. घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है. 

फिलहाल जांच और पूछताछ के बाद पता चलेगा कि पूरा मामला क्या है और किसने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सासाराम में पुलिस पर हमला, गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी टीम, पथराव में 2 पुलिसकर्मी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना रोक-टोक, खाइए खैनी ठोक-ठोक! कांग्रेस ने शेयर किया सम्राट चौधरी का वीडियो, BJP ने क्या कहा?
बिना रोक-टोक, खाइए खैनी ठोक-ठोक! कांग्रेस ने शेयर किया सम्राट चौधरी का वीडियो, BJP ने क्या कहा?
बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पार्टी के खिलाफ जाने पर 2 नेताओं को 6 साल के लिए निकाला
बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पार्टी के खिलाफ जाने पर 2 नेताओं को 6 साल के लिए निकाला
Watch: शराबबंदी की समीक्षा पर खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया, क्या BJP में होंगे शामिल? जानिए
Watch: शराबबंदी की समीक्षा पर खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया, क्या BJP में होंगे शामिल? जानिए
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बाद अब जीतन राम मांझी ने बढ़ाई NDA की टेंशन! 'शराबबंदी सही लेकिन…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बाद अब जीतन राम मांझी ने बढ़ाई NDA की टेंशन! 'शराबबंदी सही लेकिन…'

वीडियोज

Jaane Anjaane: राघव को सच पता चला, रीत के बच्चे पर कीर्ति का साया
Salim Khan को Mini Brain Hemorrhage, ICU में ventilator support पर
Bollywood News: वोग वुमन ऑफ एक्सीलेंस 2026 में ग्लैमर की बरसात, फैशन हिट और फ्लॉप पर छिड़ी बहस
Government Tax Hike के बाद Cigarette Stocks में तेज़ Rally! | Paisa Live
Salim Khan को मामूली brain hemorrhage, Doctors ने बताया हालत स्थिर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल और डिफेंस छोड़िए... अब रूस के साथ भारत की होगी बड़ी ट्रेड डील, देश के लिए खुलेगा एक और बड़ा मार्केट
तेल और डिफेंस छोड़िए... अब रूस के साथ भारत की होगी बड़ी ट्रेड डील, देश के लिए खुलेगा एक और बड़ा मार्केट
MP: कलेक्टर कार्यालय में दंडवत होकर युवक ने लगाई गुहार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
MP: कलेक्टर कार्यालय में दंडवत होकर युवक ने लगाई गुहार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस, जिस हथियार का हुआ था इस्तेमाल, पुलिस ने किया बरामद
रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस, जिस हथियार का हुआ था इस्तेमाल, पुलिस ने किया बरामद
Abhishek Sharma के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ इतना बुरा
अभिषेक शर्मा के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ इतना बुरा
चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- 'छोड़ दो एक्सपो'
चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- 'छोड़ दो एक्सपो'
वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, संजय दत्त, जावेद अख्तर-जीशान सिद्दीकी सहित कई दिग्गज देखने पहुंचे
वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, जावेद अख्तर सहित कई सेलेब्स देखने पहुंचे
कितने देशों में वीजा फ्री है बांग्लादेश का पासपोर्ट, भारत के मुकाबले यह कितना मजबूत?
कितने देशों में वीजा फ्री है बांग्लादेश का पासपोर्ट, भारत के मुकाबले यह कितना मजबूत?
नाबालिग बच्चे ने एक्सिडेंट किया तो पैरेंट्स को क्यों मिलती है सजा? जानें कानून की बात
नाबालिग बच्चे ने एक्सिडेंट किया तो पैरेंट्स को क्यों मिलती है सजा? जानें कानून की बात
Embed widget