एक्सप्लोरर

Siwan Murder: बिहार के सीवान में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जमीन कारोबारी थे दोनों, इलाके में हड़कंप

Siwan Double Murder: मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहटा निवासी कालीचरण और सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में हुई है. सराय ओपी थाना क्षेत्र की घटना है.

सीवान: बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार (11 जनवरी) की सुबह सीवान में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों जमीन का कारोबार करते थे. कहा जा रहा है कि मरने वाले दोनों व्यक्ति भी आपराधिक छवि के थे. जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है. घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर दलित टोला की है.

ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे लोग

मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहटा निवासी कालीचरण और सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि माहपुर दलित टोला में स्थानीय लोगों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने करीब जाकर देखा तो दोनों व्यक्ति के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

मौके से 12 जिंदा कारतूस बरामद, खोखा भी मिला

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सराय ओपी की पुलिस पहुंची. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने घटनास्थल से 12 जिंदा कारतूस और गोली का खोखा बरामद किया है. दोनों मृतक आपराधिक छवि के बताए जा रहे हैं. दोनों के ऊपर हत्या, लूट एवं बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के कांड दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

सीवान के एसपी बोले- हो सकता है आपसी विवाद

इस पूरे मामले में सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि दोनों मृतक आपराधिक छवि के थे. घटना का कारण प्रथम दृष्टया आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है. पुलिस घटना के कारणों का अनुसंधान कर रही है. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: पेंशन का पैसा नहीं देने पर पिता के साथ मिलकर बहू ने की सास की हत्या, सनसनीखेज खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget