एक्सप्लोरर

Munger Murder: मुंगेर में बिजली कांट्रैक्टर की गोली मारकर हत्या, आईटीसी पार्क के पास की घटना, हो सकता ये कारण

Munger Contractor Shot Dead: मृतक की पहचान 36 वर्षीय बासकित राय के रूप में हुई है. परिजनों ने कहा कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में शुक्रवार (29 दिसंबर) को दिनदहाड़े एक बिजली कॉन्ट्रैक्टर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना आईटीसी पार्क के पास की है. दोपहर एक बजे के आसपास पुलिस को सूचना ली की शेरपुर मोहल्ले में कबीर मठ के पास कोई गिरा है. वासुदेवपुर ओपी की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची तो जख्मी व्यक्ति को सदर अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान चंडिका स्थान निवासी 36 वर्षीय बासकित राय के रूप में हुई है. वह आईटीसी कंपनी में बिजली लगाने और मरम्मत करने का कॉन्ट्रैक्ट लेता था. सदर अस्पताल के चिकित्सक  रामप्रवेश की मानें तो बासकित राय के सिर में आर पार छेद हो गया है. इससे ऐसा लग रहा है कि कई गोली मारी गई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात की पुष्टि होगी.

घटना के कारणों का खुलासा नहीं

गश्ती में शामिल एक पुलिसकर्मी ने बताया कि सूचना मिली थी कि शेरपुर कबीर मठ के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा है. उसकी बाइक भी है. इसके बाद हमलोग उसे सदर अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वासुदेवपुर ओपी के एसआई अशोक कुमार सिंह ने फोन पर ही सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना के कारणों का पता नहीं चला है.

बताया जाता है कि मृतक बासकित राय के चार बच्चे हैं. इनमें दो लड़के और दो लड़की हैं. परिजनों ने कहा कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कहा जा रहा है कि कुछ कारणों से एक साल से बासकित राय का आईटीसी में काम बंद था. इसके बाद उसने बिजली की काम शुरू कर दिया था. ठेकेदारी करता था. कहा जा रहा है कि आईटीसी कंपनी के अंदर अपने काम का इसने टेंडर डाला था. हो सकता है हत्या के पीछे इसका भी विवाद हो. बहरहाल यह जांच का विषय है.

यह भी पढ़ें- Patna Crime News: पटना में हथकड़ी लगाए युवक ने थाने के तीसरे तल्ले से लगाई छलांग, मौत, चोरी का था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget