एक्सप्लोरर

आरा में शख्स की गोली मारकर हत्या, एक व्यक्ति घायल, बाल-बाल बचा 7 साल का लड़का, मचा हड़कंप

Bihar Crime News: आरा के बेलाउर बंगला के पास की घटना है. आरा के पुलिस अधीक्षक की मानें तो पूर्व के जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.

भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (32 साल) की बदमाशों ने बुधवार (23 जुलाई, 2025) की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी. वे बाइक से इंजीनियर राज कुमार और उनके सात साल के बेटे को आरा स्टेशन लेकर जा रहे थे. इसी दौरान बेलाउर बंगला के पास घात लगाए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. 

इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. गोली लगने से इंजीनियर राज कुमार भी घायल हुए हैं. इस घटना में उनका सात साल का बेटा ऋषभ बाल बाल बच गया. ये तीनों आरा स्टेशन जा रहे थे.

एक बाइक से पहुंचे थे तीन बदमाश

राज कुमार मुंबई में इंजीनियर हैं. घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज (बुधवार) पाटलिपुत्र से मुंबई जाने वाली पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस में उनका रिजर्वेशन था. वे अपने दोस्त धर्मेंद्र कुमार के साथ बेटे ऋषभ संग आरा स्टेशन जा रहे थे. इसी बीच बेलाउर बंगला के समीप एक बाइक पर तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी आ धमके. इसके बाद गोली चलाने लगे.

दावा किया कि करीब 10 से 12 राउंड गोली चलाई गई है. चार से पांच गोली धर्मेंद्र को लगी होगी. फायरिंग हुई तो वे अपने सात साल के बेटे ऋषभ को लेकर भाग रहे थे तभी उन पर भी गोली चला दी गई जिससे वे जख्मी हो गए. करीब 100 मीटर भागने के बाद उनकी और उनके बेटे की जान बची. 

जमीन विवाद में की गई होगी हत्या

बताया जा है कि दो अप्रैल 2024 की सुबह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. माना जा रहा है कि इसी को लेकर सालों से चले आ रहे शोध-प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि पूर्व के जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. कुछ अपराधियों की पहचान की गई है. हत्या के बाद एक टीम लगाई गई है. जल्द सबकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget