एक्सप्लोरर

समस्तीपुर में सरपंच की हत्या, हमलावर भी घायल, पिस्टल के साथ खोखा और जिंदा कारतूस बरामद

Bihar Crime News: घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. आगे की जांच हो रही है.

समस्तीपुर में मंगलवार (22 जुलाई, 2025) की रात सरपंच सुनील कुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की बिशनपुर बेरी पंचायत के मटिऔर स्थित वार्ड संख्या-9 की है. देर रात हुई इस घटना में हमलावर विपिन राय भी जख्मी हो गया. आरोपी भी इसी गांव का रहने वाला है.

बताया जाता है कि इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना को किस विवाद में अंजाम दिया गया है यह जांच के बाद स्पष्ट रूप से पता चलेगा. घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. जांच-पड़ताल शुरू हो गई है. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

घटना के बाद महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में तनाव का माहौल है. मौके पर पहुंचे पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी ने घटनास्थल से एक पिस्टल, तीन खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया. वहीं फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है.

मृतक सुनील के भतीजे ने बताई पूरी बात

इस घटना को लेकर मृतक सुनील कुमार राय के भतीजे कांग्रेस कुमार राय ने बताया कि मंगलवार की शाम को खेत में मिट्टी का काम चल रहा था. इसी को लेकर दोनों (सुनील राय और विपिन राय) के बीच विवाद हुआ था. जिसने गोली मारी है उसने सरपंच के ड्राइवर संजीवन राय को कहा कि मेरी गाड़ी चलाओ. संजीवन राय ने कहा कि वह गाड़ी नहीं चलाएगा. इसी बात को लेकर विवाद हो गया. 

बताया गया कि लगभग रात के एक बजकर 45 मिनट पर गोलीबारी की यह घटना हुई है. जानकारी दी गई कि सरपंच के चार बच्चे हैं. वहीं पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच बहस के बीच गोलीबारी की घटना हुई है. इसी में सरपंच की मौत हो गई. गोली मारने वाला सरपंच का पड़ोसी शिपू राय का पुत्र विपिन राय भी जख्मी हुआ है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार में बनेगा अत्याधुनिक फायर टेस्टिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर, खुलेंगे रोजगार के द्वार, सम्राट चौधरी क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget