एक्सप्लोरर

Arrah Murder: आरा में दारोगा के भाई की हत्या, दो गुट भिड़े, सिर में मारी गोली, जानिए पूरा विवाद

Arrah News: स्थानीय लोगों के अनुसार दो गुट के लड़के आपस में झगड़ रहे थे. इसके बाद दोनों गुटों ने गली में एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. इसी में अमन को पीछे से गोली लगी.

आरा: झारखंड पुलिस में कार्यरत दारोगा के भाई की बुधवार (17 जनवरी) की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले के गली नंबर एक की है. मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के तिलक नगर कतीरा निवासी रिटायर्ड आर्मी राम कुमार सिंह के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है. वह इंटर का छात्र था. दो गुटों में हुई लड़ाई के बाद अमन को सिर में पीछे से गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची नवादा थाना की पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और दो खोखा बरामद किया है. आरा एएसपी चंद्र प्रकाश सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. उधर हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने दो स्कॉर्पियो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. उग्र भीड़ ने एक घर पर भी हमला किया.

किस विवाद में हुई यह घटना?

स्थानीय लोगों के अनुसार दो गुट के लड़के आपस में झगड़ रहे थे. इसके बाद दोनों गुटों ने गली में एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. भागने के दौरान अमन के सिर में पीछे से गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक के बड़े भाई संजय सिंह ने बताया कि रात में वह सोए थे. उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि जगदेव नगर गली नंबर एक में चार-पांच लड़कों ने मिलकर अमन की गोली मारकर हत्या कर दी.

बताया जाता है कि बीते मंगलवार की शाम जगदेव नगर निवासी फुलेश्वर सिंह के घर के शीशे को तोड़ दिया गया था. उनके बड़े बेटे अनूप और आर्यन से दूसरे गुट के लड़कों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इसी विवाद को लेकर बुधवार की देर शाम आर्यन के घर पर एक गुट ने हमला कर दिया.

इस मामले में एएसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लड़कों के नाम का पता चला है जो पहले साथ में रहते थे. अमन को उसके मोहल्ले के रहने वाले अमन चौधरी नामक अपराधी प्रवृत्ति का युवक कई लड़कों को साथ में लेकर जगदेव नगर में कुछ लड़कों से मारपीट के लिए गया हुआ था. मारपीट और फायरिंग के दौरान अमन कुमार को पीछे से सिर में गोली मार दी गई. किसी बात को लेकर हाल आपस में विवाद हुआ था.

यह भी पढ़ें- Patna Crime: 'तनुज यादव नाम है... जो उखाड़ना है उखाड़ लेना', पटना में कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget