एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में खुशी का माहौल अचानक कैसे मातम में बदला? एक की मौत, मासूम को भी लगी गोली

Bihar Crime News: घटना भागन बिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब गांव की है. आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है. हालांकि उसकी पहचान कर ली गई है. एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.

Nalanda News: नालंदा में बुधवार (07 मई, 2025) की रात तिलक समारोह में गोली चलने से एक अधेड़ की मौत हो गई. एक 12 साल का बच्चा भी घायल हो गया. घटना भागन बिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब गांव की है. इस घटना से खुशियों के बीच मातम पसर गया. मृतक की पहचान 50 वर्षीय कौशलेंद्र गोप के रूप में की गई है. फायरिंग और हत्या के इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है.

क्या है पूरा मामला?

घटना के संबंध में बताया गया कि मोरा तालाब गांव निवासी बच्चू गोप के घर इनके बेटे छोटे लाल यादव का तिलक समारोह था. खुशी के मौके पर रात में नाच-गाना हो रहा था. इस दौरान अचानक एक व्यक्ति ने कट्टा से गोली चला दी. गोली 12 साल के शुभम कुमार को बांह में लगी. इसके बाद यह गोली 50 वर्षीय कौशलेंद्र गोप को (पीठ में) जा लगी. 

घटना के बाद हड़कंप मच गया. दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल (बिहारशरीफ) लाया गया जहां चिकित्सकों ने कौशलेंद्र गोप को मृत घोषित कर दिया. शुभम कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. मृतक कौशलेंद्र गोप के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

परिजनों ने बताया कि कौशलेंद्र पड़ोसी के यहां तिलक में गए थे जहां यह घटना घटी है. फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है. दूसरी ओर कहा जा रहा है कि जिस शख्स ने गोली चलाई थी वह नशे की हालत में था. फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

आरोपी की हो चुकी है पहचान

घटना की जानकारी मिलते ही भागन बिगहा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई. इसके बाद वरीय पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (बिहारशरीफ) मौके पर पहुंचे. मामले की जांच की. एफएसएल की टीम को भी जांच करने के लिए बुलाया गया. मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर भागन बिगहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' से तनाव के बीच तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, 'मेरी जान चली जाए तो…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
Thailand Vs Indian Currency: थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट

वीडियोज

Lucknow Breaking: घुसपैठियों को लेकर यूपी ATS सक्रिय | CM Yogi | UP Politics | ABP News
Parliament में आज Rahul Gandhi शुरू करेंगे बहस की शुरूआत, जानिए किन मुद्दों पर होगी बात
Parliament में आज जानिए किन मुद्दों पर होगी बात, सरकार और विपक्ष के बीच हो सकती है जमकर बहस
SIR Controversy: 'आखिरी सांस तक कोई डिटेंशन कैंप नहीं बनेगा'- Mamata Banerjee | TMC | West Bengal
Goa Nightclub Fire Case: नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
Thailand Vs Indian Currency: थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट
अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की फैन हुईं सौम्या टंडन, गोरी मैम ने की जमकर तारीफ
अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की फैन हुईं सौम्या टंडन, गोरी मैम ने की जमकर तारीफ
Winter Health Tips: सर्दियों में स्ट्रेस बढ़ा रहा आपकी परेशानी तो न लें टेंशन, ये 5 फूड देंगे आपको राहत
सर्दियों में स्ट्रेस बढ़ा रहा आपकी परेशानी तो न लें टेंशन, ये 5 फूड देंगे आपको राहत
"हवा की तरह आई मौत और..." 100 की रफ्तार से कार ने सड़क किनारे शख्स को उड़ाया- दिल दहला देगा वीडियो
विदेश में करना है MBA तो इस पड़ोसी देश में हैं ये टॉप यूनिवर्सिटी, जानें कैसे मिलेगा दाखिला?
विदेश में करना है MBA तो इस पड़ोसी देश में हैं ये टॉप यूनिवर्सिटी, जानें कैसे मिलेगा दाखिला?
Embed widget