एक्सप्लोरर

बिहार: थाने पहुंचीं 2 नाबालिग लड़कियां, कहा- 'पिता वर्षों से कर रहे रेप, एक बच्ची हुई तो बेच दिया'

Banka News: आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों बच्चियां अभी पुलिस अभिरक्षा में हैं. मेडिकल जांच कराई जाएगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Banka Crime News: बांका के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता के साथ-साथ पिता एवं पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ करीब 4-5 वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था. इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को मिली जिसके बाद मामला उजागर हुआ. पुलिस ने आरोपित पिता को सोमवार (15 अप्रैल) की शाम गिरफ्तार कर लिया. इस घिनौनी खेल में गांव का एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था.

बताया जा रहा है कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोगी संस्था मुक्ति निकेतन को गुप्त सूचना मिली थी कि रजौन के एक गांव में मानवीय पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना हो रही है. इसके बाद मुक्ति निकेतन नामक संस्था सक्रिय हो गई.

इस तरह हुई गिरफ्तारी

रजौन थाना परिसर में संस्था के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी बांका मुख्यालय के डीएसपी विनोद कुमार के अलावा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अभय कुमार सिंह सहित जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. इसके बाद पुलिस ने संस्था को पूरा सहयोग दिया. इसके बाद महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ संस्था ने उक्त गांव में सोमवार को धावा बोल दिया. नाटकीय अंदाज में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया.

दोनों नाबालिग बहनों की उम्र करीब 16-17 वर्ष बताई जा रही है. दोनों ने बताया कि पिछले 4-5 वर्षों से उनके साथ यह सब हो रहा है. दोनों बच्चियों ने रोते हुए बताया कि जब उनकी मां इस गंदे काम का विरोध करने लगी तो उसे मारपीट कर घर से भगा दिया गया. 

थाने में पिता के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

इस पूरे मामले में पीड़ित बहनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिए आवेदन में बताया है कि उसके पिता वर्ष 2021 से ही जबरन दुष्कर्म कर रहे हैं. एक बेटी ने बताया कि वह गर्भवती हो गई तो रजौन के एक प्राइवेट अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया. उसे उसके पिता ने गांव के ही आशा कार्यकर्ता को बेच दिया. इस घटना के 2-3 महीने के बाद वर्ष 2022 से उसकी बड़ी बहन के साथ भी जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जाने लगा. वह भी गर्भवती हो गई. उसने इसी साल मार्च में एक बच्ची को जन्म दिया है.

रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पिता को हिरासत में ले लिया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता और उनके पिता से पूछताछ की जा रही है. मामला दर्ज करने के उपरांत न्यायालय के आदेश पर दोनों पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी. दर्ज प्राथमिकी एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय का जो आदेश होगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों पीड़िता को थाना अभिरक्षा में रखा गया है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में लुटेरों ने वार्ड सदस्य को मारी गोली, बाइक सवार बदमाश ने दिया घटना को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget