एक्सप्लोरर

सुपौल में भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, कहा- 'किसी को बताया तो काटकर फेंक देंगे'

Bihar Crime News: घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है. ग्रामीणों की शिकायत पर मामला पुलिस तक पहुंचा. आरोपित पुलिस की गिरफ्त से फरार है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Bihar News: बिहार के सुपौल में रिश्ते में लगने वाले भाई ने नाबालिग बहन को हवस को शिकार बना लिया. यही नहीं आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वो काटकर नदी में फेंक देगा. घटना दो-तीन पहले की है. शुक्रवार (20 दिसंबर) को ग्रामीणों की शिकायत पर मामला पुलिस तक पहुंचा. घटना के बाद से आरोपित फरार है. इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है.

रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने किया रेप

घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है. जन्म के दो महीने बाद ही पीड़िता की मां का निधन हो गया था इसलिए वो अपनी फुआ के पास ही रहती है. बताया गया कि आरोपित युवक जो रिश्ते में पीड़िता का भाई लगता है उसने मोबाइल का लालच देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए कहा कि किसी को बताया तो काटकर नदी में फेंक देगा.

मामले को रफा-दफा करने की हुई कोशिश

घटना के बाद दो दिनों तक ग्रामीणों ने पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की. इसी बीच किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है.

इस मामले में डीएसपी बिपिन कुमार ने कहा कि पीड़िता की फुआ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वहीं पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने वाली बात पर डीएसपी ने कहा हम लोग अनुसंधान कर रहे हैं. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हम लोग छापेमारी कर रहे हैं.

पिता ने बेटी से किया था दुष्कर्म

बता दें कि इसी साल फरवरी में सुपौल से एक पिता की घिनौनी वारदात सामने आई थी. पिता ने अपनी सगी बेटी से दुष्कर्म किया था. पीड़िता ने बाल कल्याण समिति में शिकायत की थी. बताया था कि उसके पिता ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है. अब एक बार फिर रेप की घटना सामने आई है.

यह भी पढ़ें: '4 जनवरी को नहीं होने देंगे परीक्षा', BPSC के अभ्यर्थियों ने आयोग को दी चेतावनी, बोले- 'बड़ा आंदोलन होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget