एक्सप्लोरर

'4 जनवरी को नहीं होने देंगे परीक्षा', BPSC के अभ्यर्थियों ने आयोग को दी चेतावनी, बोले- 'बड़ा आंदोलन होगा'

70 BPSC Exam: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में अभ्यर्थी धरना पर बैठे हैं. 13 दिसंबर को परीक्षा हुई थी. सिर्फ पटना के एक सेंटर का री-एग्जाम होना है.

Bihar News: पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों ने आयोग को चैलेंज कर दिया है कि चार जनवरी को होने वाली परीक्षा को वो नहीं होने देंगे. उसका बहिष्कार किया जाएगा. बीपीएससी अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरी परीक्षा रद्द की जाए. इसके बाद नए सिरे से परीक्षा ली जाए. यह भी कहा कि अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन होगा.

छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीपीएससी पहले धांधली करा रहा है फिर लीपापोती की जाती है. छात्र ये बर्दाश्त नहीं करेंगे. अभ्यर्थियों का भविष्य और खराब नहीं किया जा सकता. अभ्यर्थियों का कहना है कि बाबू परीक्षा केंद्र बिहार का सबसे बड़ा परीक्षा सेंटर है. 12 हजार अभ्यर्थी वहां फिर से चार जनवरी को परीक्षा देंगे, लेकिन वो एग्जाम नहीं होने दिाया जाएगा. तीन जिलों के सेंटर के बराबर बापू परीक्षा केंद्र है. जब वहां दोबारा परीक्षा ली जा सकती है तो फिर पूरे बिहार में क्यों नहीं?

13 दिसंबर को हुई थी परीक्षा

बता दें कि पूरे बिहार में 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. 912 सेंटर बनाए गए थे. पूरे बिहार में करीब 4.83 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. यह परीक्षा 2035 पदों के लिए हुई थी, लेकिन अनियमितता के आरोप लगने के बाद बापू परीक्षा सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई. अब इस सेंटर की परीक्षा चार जनवरी को होगी. इसमें केवल बापू परीक्षा सेंटर के अभ्यर्थी ही दूसरी बार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. सब डिवीजन ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी ऑफिसर, डीएसपी और अन्य पदों के लिए भर्ती होनी है.

ऐसे में पूरी परीक्षा को रद्द करवाने के लिए अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि सिर्फ बापू परीक्षा सेंटर की परीक्षा रद्द करने से काम नहीं चलेगा. पूरे बिहार में गड़बड़ी हुई है. पूरी परीक्षा रद्द की जाए.

यह भी पढ़ें: BJP सांसदों को धक्का देने पर भड़के दिलीप जायसवाल, राहुल गांधी को लेकर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget