एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मुंगेर में नक्सलियों ने की मुखिया की हत्या, घर से 100 मीटर दूर ले गए, गांव की बिजली काटी, फिर उतारा मौत के घाट

मुंगेर के धरहरा प्रखंड की अजीमगंज पंचायत के मथुरा गांव की घटना है. रात में 10-12 की संख्या में वर्दी पहने नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर गांव में पहुंचे थे.

मुंगेरः धरहरा प्रखंड की अजीमगंज पंचायत के मथुरा गांव में गुरुवार की रात 10 से 12 की संख्या में हथियारों से लैस होकर पहुंचे नक्सलियों ने मुखिया परमानंद टुडू की गला रेतकर हत्या कर दी. परमानंद टुडू को उसके घर से सौ मीटर की दूरी पर ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. देर रात सूचना के बाद पुलिस की टीम पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के पीछे चुनावी रंजिश की बात कही जा रही है. हत्या कर लाल सलाम जिंदाबाद का नारा लगाते हुए नक्सली जंगलों की ओर चले गए. पुलिस नक्सलियों की को पकड़ने के लिए जंगलों में छापेमारी कर रही है.

इस पूरी घटना को लेकर मृतक परमानंद टुडू के पुत्र अभिषेक ने कहा कि रात में 10-12 की संख्या में वर्दी पहने नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर घर पहुंचे थे. इस दौरान उसके पिता से कहा कि मुखिया बन गए, इस जीत की खुशी की पार्टी नहीं दोगे. खसी का मीट नहीं खिलाओगे. उसके पिता ने पार्टी देने की बात कही. इसके कुछ देर बाद नक्सली परमानंद को घर से करीब सौ मीटर दूर ले गए. इसके बाद नक्सलियों ने बिजली ट्रांसफार्मर से गांव की लाइट काट दी और परमानंद की गला रेतकर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें- Bihar Corona Update: 24 घंटे में कोरोना वायरस के मिले 09 नए केस, जानें- स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारी और व्यवस्थाओं पर क्या कहा 

नक्सलियों के आने का हो गया था अहसास

इधर, मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने कहा कि देर रात जब गांव में कुत्ता तेज आवाज में भौंकने लगा तो लोग सहम गए. इसका अंदाजा भी लग गया था कि कोई बाहरी गांव में आ गया है. जब लोग घर की खिड़की से झांके तो देखा कि वर्दी पहने कुछ लोग परमानंद टुडू के घर पर पहुंचे हैं. इसके कुछ देर बाद लाइट कट गई. बाद में लाइट आई तो पता चला कि परमानंद की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. इसके बाद गांव में कोहराम मच गया.

पिता ने कहा- पहले भी नक्सलियों ने दी थी धमकी

मृतक के पिता श्यामसुंदर टुडू रेलवे से रिटायर्ड हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा सेना में है. छोटा बेटा परमानंद टुडू था जो गांव में ही रहता था और खेती करता था. लगातार दो बार से मुखिया के लिए प्रयास कर रहा था. 2016 में भी मुखिया के लिए चुनाव में खड़ा हुआ था. उस समय भी नक्सलियों ने धमकाया था. उस समय भी परमानंद चुनाव लड़ा लेकिन हार गया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: तीन से चार दिनों में बदलने वाला है मौसम! कुछ जगहों पर हो सकती है हल्की या मध्यम स्तर की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget