एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: तीन से चार दिनों में बदलने वाला है मौसम! कुछ जगहों पर हो सकती है हल्की या मध्यम स्तर की बारिश

Bihar Weather News: तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, क्योंकि पछुआ रुककर पूर्वी हवा चलेगी. ऐसे में प्रदेश में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं.

Bihar Weather Today: बिहार के कुछ इलाकों में 27 से 30 दिसंबर के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है. ऐसा होता है तो बिहार की कुछ कुछ जगहों पर हल्की व मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. यह जानकारी पटना मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) की ओर से दी गई है. गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री और अधिकतम 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. 5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा.

तापमान में दो से तीन डिग्री की होगी वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मौसम को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, क्योंकि पछुआ रुककर पूर्वी हवा चलेगी. ऐसे में प्रदेश में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. पटना का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Picnic Spot in Bihar: नए साल पर बिहार से बाहर घूमने की है तैयारी तो देख लें ये तस्वीरें, कोहरे की चादर से यहां शिमला के जैसा नजारा 

छाया रहेगा हल्के व मध्यम स्तर का कोहरा

गुरुवार को गया और पूर्णिया में आठ सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई. प्रदेश में हिमालय की तराई से सटे जिले पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, मधुबनी और अररिया में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी. हल्के व मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा.

आज कैसा रहेगा तापमान?

पटना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. सुबह आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन दिन में धूप निकलेगी. भागलपुर में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है.

गया की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मुजफ्फरपुर में अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जाने का अनुमान है. यहां मौसम मुख्यतः साफ है. पूर्णिया में अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी और रेचल में किसने किसको किया प्रपोज? कैमरे पर हुआ खुलासा, राजश्री यादव ने कहा- बिहार ठीक बा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget