एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नालंदा में मिठाई दुकानदार की गर्दन काटकर हत्या, क्षत-विक्षत मिली लाश, धारदार चीज से चेहरे और शरीर पर वार

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र की घटना है. परिजनों ने बताया कि किसी से कोई विवाद नहीं है. सदर डीएसपी मोहम्मद शिब्ली नोमानी का कहना है कि जल्द अपराधी पकड़ लिए जाएंगे.

नालंदाः बिहार थाना क्षेत्र के कटरापर से मणिराम अखाड़ा जाने वाले मार्ग में बुधवार की रात एक युवक की क्षत-विक्षत लाश मिली. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने देखा कि किसी धारदार हथियार से युवक का गर्दन काटा गया है. वहीं चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई जगह वार किया गया है. मृतक की पहचान पुरानी कचहरी-कटरापर मोहल्ला निवासी दीनानाथ स्वर्णकार के 24 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई.

शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. कड़ी मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. विधि व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया. हत्या पॉश इलाके में होने से लोगों ने सुरक्षा पर सवाल उठाए. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें- BPSC पेपर लीक से जुड़ी बड़ी खबरः EOU को दो 'खास' नंबर का पता चला, IAS रंजीत कुमार सिंह का उसमें से एक 

परिजन बोले- किसी से कोई विवाद नहीं

बताया जाता है कि युवक मिठाई की दुकान चलाता था. परिवार को सूचना मिली कि बिट्टू गिरा हुआ है. वे जब पहुंचे तो देखा कि बिट्टू की मौत हो गई थी. परिजन घटना के बारे में अभी कुछ नहीं बता रहे हैं. कहा कि किसी से कोई विवाद नहीं है. हत्या क्यों की गई यह मालूम नहीं. आए दि बिट्टू अपने दोस्तों के साथ ही रहता था.

सदर डीएसपी मोहम्मद शिब्ली नोमानी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची. शव देखने से लग रहा है कि गर्दन काटा गया और शरीर पर भी वार किया गया है. फिलहाल शव की पहचान हो गई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. परिजन हत्या का कारण नहीं बता रहे हैं. पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Census: जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले तेजस्वी यादव, वन टू वन हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

Embed widget