एक्सप्लोरर

Bihar Crime: वरमाला के दौरान सुपौल में की गई हर्ष फायरिंग, स्टेज पर खड़ी दुल्हन को लगी गोली

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में शुक्रवार की रात आई थी बारात, वीडियो के आधार पर होगी जांच. सहरसा के निजी क्लिनिक में इलाज के लिए कराया गया भर्ती, घटना के बाद मच गई थी अफरातफरी.

सुपौलः जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई. इस दौरान गोली लगने से दुल्हन जख्मी हो गई. गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर ही गिर पड़ी. आनन-फानन में लोगों ने उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सहरसा रेफर कर दिया जहां उसका निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. घटना के बाद अफरातफरी मच गई.

हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के पैर में लगी गोली

बताया जाता है कि बारात पहुंचने के बाद वरमाला होना था. बारात आने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पहले बारातियों का स्वागत किया. इसके बाद वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर लाया गया. इस दौरान स्टेज के सामने से किसी ने हर्ष फायरिंग की जिससे सीधे गोली जाकर दुल्हन के पैर में लग गई. 

आनन-फानन में लोगों दुल्हन को चिकित्सक के पास ले गए उसके बाद उसकी जान बचाई जा सकी. बताया जाता है कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है जिसकी वजह से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. प्रतापगंज के गोविंदपुर में सुपौल के किसनपुर खाप गांव से वर पक्ष दिलीप यादव की बारात आई थी.

वीडियो के आधार पर घटना की हो रही जांच

गोली लगने से जख्मी हुई दुल्हन का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में प्रतापगंज थाना के अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने इस मामले में आवेदन प्राप्त नहीं दिया है. वीडियो फुटेज है उसके आधार पर ही जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें-

Bihar Corona Update: 24 घंटे में बिहार में मिले कोरोना के 90 नए मरीज, एक्टिव केसों की संख्या भी घटी

बिहारः छात्रा के साथ 3 महीने से प्रधानाचार्य कर रहा था दुष्कर्म, तस्वीर के नाम पर करता था ब्लैकमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget