एक्सप्लोरर

Bihar Crime: लूट के दौरान अपराधियों ने ट्रक मालिक और खलासी को मारी गोली, मालिक की मौके पर मौत

स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया. लेकिन मालिक की मौत हो चुकी थी. ऐसे में मृतक का पोस्टमार्टम भी सदर अस्पताल में ही कराया गया.

रोहतास: बिहार के रोहतास में बुधवार के अहले सुबह अपराधियों ने लूटपाट के दौरान ट्रक मालिक और खलासी को गोली मार दी. इस घटना में ट्रक मालिक की मौके पर मौत हो गई. जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. घटना डेहरी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टाटा मोटर्स के पास सुबह 4:30 बजे के आस पास हुई है. 

मध्यप्रदेश का रहने वाला था मृतक

मृतक सुदामा पटेल मध्यप्रदेश के सागर जिला के मोतीनगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर गांव निवासी सुभाष पटेल का बेटा था. वहीं, घायल खलासी जगमोहन पटेल भी मध्यप्रदेश के सागर जिला के देवरी थाना के पडरी बिजोर गांव का रहने वाला है. वारदात के बारे में बताया जाता है कि जब पाइप लदे ट्रक रोककर उसकी रस्सी को ठीक किया जा रहा था, तभी चार की संख्या में आए अपराधियों ने ट्रक और पैसे लूटने की कोशिश की.

लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग के बाद हुए हंगामें के बाद अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया. लेकिन मालिक की मौत हो चुकी थी. ऐसे में मृतक का पोस्टमार्टम भी सदर अस्पताल में ही कराया जा रहा है.

रोहतास एसपी ने कही ये बात

घटना के संबंध में रोहतास के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि सुबह 4:30 बजे की घटना है. लूट के दौरान मालिक को गोली मार दी गई, जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है. जो भी अपराधी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: 'बुद्धिजीवियों' पर तंज कसने के बाद CM नीतीश ने डॉक्टरों को किया प्रणाम, जानें क्या है वजह

Congress Leader Arrested: बहू की हत्या करने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के विलय की खबरों पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'ममता दीदी को…', कांग्रेस क्या बोली?
TMC के विलय की खबरों पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'ममता दीदी को…', कांग्रेस क्या बोली?
Nishant Kumar: B.Tech पर सियासी विवाद के बीच निशांत कुमार की प्रतिक्रिया, दिया ये रिएक्शन
B.Tech पर सियासी विवाद के बीच निशांत कुमार की प्रतिक्रिया, दिया ये रिएक्शन
Lalu Yadav Security: लालू यादव की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर इस नेता ने कह दी बड़ी बात, 'इससे बिहार की…'
लालू यादव की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर इस नेता ने कह दी बड़ी बात, 'इससे बिहार की…'
बिहार: जमीन से जुड़ी खबर, एक सप्ताह में लंबित मामलों के निष्पादन का आदेश, दी गई ये चेतावनी
बिहार: जमीन से जुड़ी खबर, एक सप्ताह में लंबित मामलों के निष्पादन का आदेश, दी गई ये चेतावनी

वीडियोज

SHOCKING! नीले ड्रम में बंद होने का था डर, इसलिए कर दिया...! ABPLIVE
Xi Jinping North Korea visit 2026: किम जोंग उन पर शी जिनपिंग ने क्यों डाले डोरे? ABPLIVE
US Iran War: 2 हफ्ते में ईरान पर जीत, धड़ाम होंगे तेल के दाम! जंग के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान !
बॉलीवुड न्यूज़: आलिया भट्ट ने 'Alpha' के धांसू टीज़र में अपने खतरनाक एक्शन अवतार से उड़ाए होश
125cc Scooter Battle: Burgman vs Avenis vs Ntorq | कौन है असली King? #burgmanstreet #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान वॉर के 103 दिन: जून में बढ़ी युद्ध की गर्मी से बेहाल हो सकता है भारत, जानें किस सेक्टर पर सबसे ज्यादा खतरा
यूएस वॉर: जून में बढ़ी युद्ध की गर्मी से बेहाल हो सकता है भारत, जानें किस सेक्टर पर ज्यादा खतरा
'वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन मन में कोई भेद नहीं', सचिन पायलट का किस पर निशाना?
'वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन मन में कोई भेद नहीं', सचिन पायलट का किस पर निशाना?
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें 7 फिल्मों में कितनी रहीं हिट-कितनी फ्लॉप?
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें 7 फिल्मों में कितनी रहीं हिट-कितनी फ्लॉप?
संकट में भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं ये सांसद, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान तक छिटके
संकट में भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं ये सांसद, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान तक छिटके
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
फेसबुक पर आपकी एक फोटो बन सकती है Deepfake का हथियार! तुरंत बदलें ये सेटिंग
फेसबुक पर आपकी एक फोटो बन सकती है Deepfake का हथियार! तुरंत बदलें ये सेटिंग
Embed widget