एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बुद्धिजीवियों' पर तंज कसने के बाद CM नीतीश ने डॉक्टरों को किया प्रणाम, जानें क्या है वजह

मुख्यमंत्री ने कहा, "आप चिकित्सकों से आग्रह है कि लोगों की इलाज के दौरान उन्हें शराब पीने के दुष्परिणाम के बारे में बताएं, उन्हें शुद्ध पेयजल का उपयोग करने और खुले में शौच नहीं करने के बारे में बताएं."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को आईएमए के 96वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों समेत अन्य लोगों को संबोधित किया. संबोधन के दौरान उन्होंने डॉक्टरों से लोगों को शराबबंदी कानून के प्रति जागरूक करने की अपील करते हुए कहा कि हम आप सभी का पटना में स्वागत करते हैं. मुझसे जो आप लोगों के लिए बन पड़ेगा वो मैं करूंगा. लेकिन आप सब भी बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराएं और लोगों को जागरूक करें. समाज को आगे बढ़ाइये. बेहतर बनाइये. आप सब जो कर रहे उसके लिए मैं आप सभी का चरण स्पर्श करता हूं.

रिसर्च करके सराहनीय कार्य किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से मुक्ति दिलाने में जो डॉक्टर की भूमिका है, इसके लिए आपका अभिनंदन करता हूं. कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री ने डॉक्टर्स के साथ बैठक की थी और राज्य में हम लोगों ने भी कुछ डॉक्टरों के साथ बैठक की थी. आप लोगों ने कोरोना काल में जो काम किया वह सराहनीय है. कोरोना की पहली और दूसरी लहर में आप लोगों ने सराहनीय कार्य किया है. आप लोगों ने वैक्सिनेशन पर रिसर्च करके सराहनीय कार्य किया है. अब तो कोरोना के तीसरी लहर को लेकर सभी जगहों पर तैयारियां की जा रही है.

Bihar News: अक्षरा सिंह ने भोजपुरी में बुलवाए डायलॉग, 'द ग्रेट खली' ने कहा- हम रउआ सब से बहुत प्यार करी ला

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों का इलाज आप लोग करते रहे. सभी की जान बचाने के लिए भगवान की तरह आप लोगों को दर्जा मिलता है. पहले बिहार में सिर्फ छह सरकारी मेडिकल कॉलेज और दो प्राइवेट कॉलेज थे. बिहार में 11 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना सरकार करा रही है. 5-6 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज भी बिहार में चल रहा है.

डॉक्टरों से किया ये आग्रह

उन्होंने कहा, " आप चिकित्सकों से आग्रह है कि लोगों की इलाज के दौरान उन्हें शराब पीने के दुष्परिणाम के बारे में बताएं, उन्हें शुद्ध पेयजल का उपयोग करने और खुले में शौच नहीं करने के बारे में बताएं. आप लोगों की बातों का असर सब पर होगा. आप सब लोगों की सेवा कर रहे हैं, हम लोग भी आपकी मदद करते हैं और आगे भी जितना संभव होगा मदद करेंगे. समाज को आगे बढ़ाइए और बेहतर बनाइये. आप सभी को चरण स्पर्श करता हूं. आपको बधाई देता हूं."

यह भी पढ़ें -

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी आज हुआ महंगा, दिल्ली, यूपी और बिहार के लोग आज खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो पहले चेक कर लें रेट

Sushil Modi Love Story: सुशील मोदी को पहली नज़र में हुआ था क्रिश्चियन लड़की से प्यार, शादी के लिए हर हद से गुजर गए, जानिए लव स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget