एक्सप्लोरर

Bihar Crime: कैमूर में एटीएम गार्ड की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बदमाशों ने मारी गोली, 13 लाख की लूट

Kaimur Crime: मामला भभुआ का है. लूटकांड में गार्ड को भानु कुमार चौबे गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कैमूर: जिले के भभुआ में शनिवार को बदमाशों ने पीएनबी के एटीएम में कैश डालने आए एक गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर गोली मार (Kaimur Crime) दी. इसके बाद बदमाशों ने 13 लाख रुपये लूट (ATM Robbery) कर फरार हो गए. इस घटना में गार्ड की मौत हो गई. वहीं, इस मामले को लेकर एसपी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. जांच के लिए एसआईटी की गठन कर दी गई है.

हवाई फायरिंग करते अपराधी फरार

मामला भभुआ शहर के पूरब पोखरा के पास पीएनबी एटीएम का है. घटना के संबंध में पीएनबी के गार्ड प्रेम राम ने बताया कि कैश की गाड़ी लेकर आए थे. एक गार्ड गाड़ी में बैठा था और दूसरा गार्ड एटीएम के पास कुर्सी पर बैठ गया. दो लोग कैश लेकर एटीएम के अंदर गए. इस दौरान तीन की संख्या में बदमाश बाइक से आए, जो बिना नंबर प्लेट की थी. कुर्सी पर बैठे गार्ड की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उसके सीने में गोली मार दी और तीन राउंड हवाई फायरिंग करते हुए एटीएम के अंदर घुस गए. कैस वाला बैग ले लिया और पैसे वाली गाड़ी में अंदर बैठे गार्ड का हथियार छीनते हुए फरार हो गए.  तीनों बदमाश हथियार से लैस थे.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, घायल गार्ड भानु कुमार चौबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. भानु कुमार चौबे कैमूर जिले के बेलावं थाना क्षेत्र के कटरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक के परिजन कैश ले जाने वाले सहकर्मी पर इस हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, कैश वैन में सीसीटीवी कैमरा नहीं दिखा, ये एक बड़ी लापरवाही है. इस घटना को लेकर कैमूर के एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पूरब पोखरा के पास पीएनबी और एसबीआई का एटीएम है. पीएनबी के एटीएम में पैसा डालने के लिए लोग आए हुए थे. इस दौरान कुछ बदमाश आए और गार्ड गोली मार दी. घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी ली जा रही है. बहुत जल्द इस मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: PFI: एनआईए ने ‘गजवा-ए-हिंद’ मामले में एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट की दायर, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget