एक्सप्लोरर

Arrah Murder: पुलिस की नजरों से बचकर फरार चल रहा था युवक, शौच करने गया तो बदमाशों ने कर दी हत्या

Nagesh Yadav Murder in Arrah: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित बधार की घटना है. युवक का भी आपराधिक इतिहास है. ये भी पहले जेल जा चुका है.

आरा: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित बधार में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने शौच करने गए युवक को गोली मार दी. इलाज के लिए उसे लोग आरा सदर अस्पताल लेकर आ रहे ते लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के (प्रतापपुर) वार्ड नंबर 14 निवासी श्रीराम सिंह के 28 वर्षीय पुत्र नागेश यादव के रूप में की गई. युवक को बाएं साइड सिर में गोली मारी गई थी. गोली सिर के आर-पार हो गई थी.

दिनदहाड़े इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है. मृतक नागेश यादव के भाई शुभम कुमार ने बताया कि जलपुरा गांव के कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा है. आज सुबह जब वह शौच करने के लिए गांव के मंदिर के पास बधार में गया था तो वहां पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी. वह खून से लथपथ जख्मी हालत में जमीन पर पड़ा था. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Board News: अब पुराना प्रमाणपत्र निकालने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, जानें बिहार बोर्ड ने कितना बढ़ाया शुल्क

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

नागेश यादव की मां का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल था. सोमरो देवी ने हत्या का कारण स्पष्ट नहीं बताया कि उनके बेटे की गोली मारकर  हत्या किसने और क्यों की है. घटना की सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह एवं टाउन थाना पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

युवक का रहा है आपराधिक इतिहास

घटना की जांच करने पहुंचे भोजपुर के एसपी हिमांशु ने बताया कि मृतक नागेस यादव कई मामलों में आरोपित भी रहा है. उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी रहा है. ये पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी के इस बयान पर भड़के सुशील मोदी, कहा- जो सजायफ्ता लालू ने नहीं किया वो बेटा कर रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget