एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी के इस बयान पर भड़के सुशील मोदी, कहा- जो सजायफ्ता लालू ने नहीं किया वो बेटा कर रहा

Sushil Kumar Modi: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अब आरजेडी-जेडीयू की नींद खराब होने वाली है. उन्होंने कहा कि एक अभियुक्त (तेजस्वी यादव) का धमकी देना न्याय प्रक्रिया को गंभीर चुनौती है.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के एक बयान पर हमला बोला. पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों को खुली धमकी देकर भ्रष्टचार के मामले की जांच को गलत तरीके से प्रभावित करने पर तुले हैं. सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) चारा घोटाला में दोषी पाए गए, लेकिन उन्होंने कभी जांच एजेंसी को धमकी नहीं दी.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों के माता-पिता और बच्चों तक से बदला लेने की बात कही जा रही है. यह भी कहा गया कि जो अफसर उनके विरुद्ध आईआरसीटीसी घोटाले की जांच में लगे हैं उन्हें सरकार बदलने या रिटायर होने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए. एक अभियुक्त (तेजस्वी यादव) का धमकी देना न्याय प्रक्रिया को गंभीर चुनौती है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बीजेपी पर बरसे तो सीएम नीतीश को दी 'चुनौती', चौथे कृषि रोडमैप को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा बयान

'आरोप तय होने वाला, इसलिए बेचैनी'

राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 9 अगस्त को बिहार में सरकार बदलने से पहले तक जेडीयू के जो लोग सीबीआई को तेजस्वी यादव के विरुद्ध दस्तावेज उपलब्ध करा रहे थे, वही अब जांच एजेंसी पर सवाल उठा रहे हैं. शिवानंद तिवारी चारा घोटाला की जांच सीबीआई से कराने की मांग लेकर हाई कोर्ट गए थे, लेकिन अब लालू परिवार का भरोसा जीतने के लिए पलटी मार रहे हैं. उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी घोटाले में सीबीआई इसी 28 सितंबर को आरोप तय करने वाली है, इसलिए बेचैनी है.

सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव को 2018 में जमानत मिलने के बाद दो साल तक न्याय प्रक्रिया कोविड के कारण ठप रही. उनके वकील ने 11 बार ट्रायल कोर्ट से समय मांग कर मामले को लटकाने की कोशिश की. सीबीआई सोया नहीं थी, लेकिन अब आरजेडी-जेडीयू की नींद खराब होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Bank Loot: मुजफ्फरपुर में ICICI से 14 लाख रुपये की लूट, तीन बदमाश बैंक में घुसे थे, ग्राहकों के भी पैसे छीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget