एक्सप्लोरर

Bihar Crime: जहानाबाद में ABVP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, शव के पास से मिला सल्फास, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

Jehanabad News: गुरुवार को एबीवीपी कार्यकर्ता सुमित की लाश भेलावर ओपी क्षेत्र के हाटी गांव स्थित एक बगीचे से मिली है. परिजन हत्या की आशंता जता रहे. पुलिस को आत्महत्या का शक है.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में संदेहास्पद स्थिति में एबीवीपी (ABVP Worker) के एक कार्यकर्ता का शव मिला है. शव के पास से सल्फास की गोली भी बरामद हुई है. पुलिस इसे आत्महत्या मान रही तो परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. घटना भेलावर ओपी क्षेत्र के हाटी गांव के बगीचे की है. बुधवार को 11 बजे से ही एबीवीपी कार्यकर्ता गायब था. गुरुवार की अहले सुबह उसकी डेड बॉडी बरामद हुई.

बुधवार की सुबह से गायब था सुमित

मृतक के भाई अमित कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह 11 बजे से सुमित गायब था. इसके बाद से परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. गुरुवार की अहले सुबह गांव के पास बगीचे से पुलिस ने शव को बरामद किया है. परिजनों की मानें तो पैसे के लेनदेन को लेकर उसकी हत्या कर शव को गांव के बगीचे में फेंक दिया है.

एलजेपी नेत्री ने जताई हत्या की आशंका

इधर एलजेपी नेत्री इंदु कश्यप ने भी इसे हत्या बताया. कहा कि शव के पास मिले मोबाइल को फॉर्मेट किया गया है जिससे सबूत मिटाए जाने की आंशका है. शव का देखने से भी लग रहा रहा था कि किसी दूसरी जगह घटना को अंजाम देकर सुसाइड का रूप दिया गया है. मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एसडीपीओ ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा. शव के पास से सल्फास की गोली भी बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें- Kaimur News: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति समेत 50 से अधिक भेड़ों की मौत, अचानक ट्रैक पर जाने से हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget