एक्सप्लोरर

Kaimur News: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति समेत 50 से अधिक भेड़ों की मौत, अचानक ट्रैक पर जाने से हादसा

Train Hit Sheeps: गुरुवार सुबह चार बजे भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पूर्व पटना मोड़ के पास हादसा हुआ. अचानक सभी भेड़ें चलते चलते रेलवे ट्रैक पर चली गई और ट्रेन के चपेटे में आ गई.

कैमूर: बिहार के कैमूर में अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रेन की चपेट में आने से एक गड़रिया सहित 50 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई. हादसा भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पूर्व पटना मोड़ के पास गुरुवार की सुबह चार बजे हुआ. तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर सभी की मौत हो गई. हादसे के बाद सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी.

भेड़ों का झुंड अचानक ट्रैक पर गया

मृतक गडरिया रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के अररुआ गांव का अवधेश पाल है. वो उत्तर प्रदेश के जौनपुर से अपनी भेड़ों को लेकर रेलवे ट्रैक के मार्ग अपने गांव करगहर थाना क्षेत्र के अररूआ आ रहा था. सुबह चार बजे ट्रैक किनारे चल रही भेड़ों का झुंड अचानक रेलवे ट्रैक पर चला गया और पूरब की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेन इन भेड़ों को रौंदते हुए निकल गई. इस घटना के बाद पूरी तरह रेलवे ट्रैक खून से लाल हो गया. जब सुबह लोग टहलने आए तो एक व्यक्ति की लाश और भेड़ों को देखा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

तुरंत इसकी सूचना रेलवे स्टेशन के साथ स्थानीय थाने को दी गई. देखते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना की सूचना परिजनों को पुलिस द्वारा देने पर घटनास्थल पर पहुंच चुके थे. स्थानीय अखिलेश सिंह ने कहा कि जब वह सुबह टहलने गए तो काफी सारी भेड़ रेल ट्रैक पर पड़ी हुई दिखी. रेल ट्रैक खून से लथपथ था और वहीं कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव भी पड़ा था.

पुलिस कर रही जांच

मौके पर पहुंचे मोहनिया थाना के एएसआई भास्कर यादव ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि पटना मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक गडरिया और 50 से अधिक भेड़ों की मौत हुई है. मृतक की पहचान कर ली है. उनके परिजन पहुंच गए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: ब्याज पर लिया था पैसा, कर्ज का बोझ बढ़ा तो एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget