एक्सप्लोरर

Patna Coronavirus: सावधान! पटना में बढ़े कोरोना के केस, AIIMS के डॉक्टर और नर्स समेत 6 नए मरीज मिले

Bihar Coronavirus Cases: बिहार के अन्य जिलों में अभी तक कोरोना के मामले नहीं आए हैं. अब तक जो आठ मरीज मिले हैं वो पटना के हैं. इन सभी आठ मरीजों में से किसी की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है.

Bihar Coronavirus News: राजधानी पटना में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. दो मरीज पहले मिले थे और अब छह नए केस सामने आए हैं. इन सभी आठ मरीजों में से किसी की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. मंगलवार को जो छह नए मरीज मिले हैं उनमें पटना एम्स के एक डॉक्टर और दो नर्स भी शामिल हैं. 

इनके अलावा आरपीएस मोड़ के रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. वहीं भागवत नगर टीवी टावर के पास रहने वाले एक 46 वर्षीय व्यक्ति एवं फतुहा के मिर्जापुर नोहटा के रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. हालांकि बिहार के अन्य जिलों में अभी तक कोरोना के मामले नहीं आए हैं. अब तक जो आठ मरीज मिले हैं वो पटना के हैं. 

भागवत नगर के रहने वाले जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उन्हें खांसी, सर्दी और बुखार की शिकायत थी. फतुहा के मरीज एनएमसीएच में आंख की सर्जरी कराने आए थे. सर्जरी में कई चीजों की जांच की जाती है. कोरोना की जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. इस तरह पटना में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. 

कई पुलिसकर्मियों के भी लिए गए सैंपल

दूसरी ओर कल गुरुवार (29 मई) को पीएम मोदी पटना आने वाले हैं. इसमें सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे. इसके मद्देनजर बीते मंगलवार (27 मई, 2025) को पुलिस लाइन में 16 पुलिसकर्मियों की जांच (कोरोना वायरस) के लिए सैंपल लिया गया. हालांकि रिपोर्ट के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है. 

एनएमसीएच की अधीक्षक डॉ. रश्मि प्रसाद ने बताया कि एनएमसीएच में भागवत नगर और फतुहा से आए दो मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. कोरोना के मरीजों के लिए एनएमसीएच में 100 बेड की व्यवस्था की गई है. बीते 17 मई को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नए भवन का उद्घाटन किया था. उस पूरे भवन को कोरोना मरीजों के लिए रखा गया है. वहां कुछ तैयारी हो गई है और कुछ एक-दो दिन में हो जाएगी. 

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार और इलाज के लिए औषधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. अधीक्षक ने बताया कि पीपीई किट, मास्क, हैंड वॉश समेत और व्यवस्था की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Land News: बिहार में 2 अंचलाधिकारियों पर गिरी गाज, पकड़ी गई 'चोरी' तो नीतीश सरकार ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget